सैन्य हमले जारी रहे तो हम मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे- इमरान खान
इमरान खान ने एक बार फिर गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि अगर सैन्य हमले जारी रहे तो हम मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे। रविवार को इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा कि मैं भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पार भारत अपने सैन्य हमले जारी रखता है तो पाकिस्तान मूकदर्शक बना नहीं रहेगा।
I want to make clear to India and the international community that if India continues its military attacks killing civilians across LOC, Pakistan will find it increasingly difficult to remain an inactive observer along the LOC.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) January 19, 2020
इमरान ने ट्वीट किया कि भारतीय सेना द्वारा एलओसी के पार नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें मारा जा रहा है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को तत्काल कश्मीर में ‘भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह’ को जाने की अनुमति देनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मैं भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर भारत ने एलओसी के पार नागरिकों को मारने वाले अपने सैन्य हमलों को जारी रखा, तो पाकिस्तान मूकदर्शक बना नहीं रहेगा। दरअसल, पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत जवाबी कार्रवाई करता है। इस जवाबी कार्रवाई से इमरान खान बौखला गए हैं।
