Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा द्वारा जनता को जानकारी देने हेतु घर–घर सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा

मुजफ्फरनगर 27 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने आज पश्चिम क्षेत्र के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों से जूम ऐप पर वार्ता कर आगामी रैलियों व सम्पर्क अभियान की विस्तृत योजना का प्रारूप रखा।

संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बताया कि 30 मई से 30 जून तक 1 माह में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, 20 लाख करोड के पैकेज के बारे में विस्तार से जनता को जानकारी देने हेतु घर – घर सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि हर परिवार में जनप्रतिनिधियों को केवल दो कार्यकर्ताओं के साथ जाना है। सैक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए डिजिटल सम्पर्क द्वारा 27 हजार व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने हैं (प्रत्येक सैक्टर पर एक ग्रुप) और वर्चुअल सम्पर्क करके 6 बडी रैलियाँ आयोजित की जानी है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के मोर्चों के द्वारा हर जिले में वीडियो कॉन्फैंसिंग के माध्यम से मास्क – सैनिटाइजर के प्रयोग के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सभी कार्यकर्ताओं का उनके सेवाभाव के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी जाति-वर्गों के निर्धन, असहाय लोगों को खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं, इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अंहकार एवं जातिवाद से मुक्त बडे मन – दिल से जनता की सेवा करना पुण्य का कार्य है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सही ढंग से पालन कराने की अपील की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =