Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी ने खालापार निवासी पीड़ित लोगों से बातचीत की

1 2 |मुजफ्फरनगर। 20 दिसम्बर को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के दौरान मारे गये खालापार निवासी नूर मौहम्मद व पीडित मौलाना असद के घर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पहुंचीं जहां उन्होंने पीड़ित लोगों से बातचीत की।
प्रियंका गांधी ने सवेरे शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार में नूर मौहम्मद के आवास पर पहुंची। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गयी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रियंका गांधी को नूर मौहम्मद के घर ले जाया गया जहां उन्होंने परिवार की पीडित महिलाओं से बातचीत की तथा उन्हे सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद प्रियंका गाध्ां मौलाना असद के घर पहुंची तथा उनसे बातचीत की। मौलाना असद ने बताया कि उनके साथ ज्यादती की गयी है इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वे इसकी जांच करायेगी तथा पीड़ितों को पूरी तरह से न्याय दिलाते हुए दोषियें के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करायेगी। प्रियंका ने कहा हम कोशिश करेंगे कि जहां- जहां अन्याय हुआ हम वहां जाएंगे और पीड़ित लोगों की मदद करेंगे

 इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक एवं शामली के पूर्व विधायक पंकज मलिक के प्रेमपुरी स्थित आवास पर पहुंची जहां कांग्रेसजनों ने उनसे मुलाकात कर उन्हे मुजफ्फरनगर की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा की जा रही उत्पीडनात्मक कार्यवाही का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी।

इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ पूर्व विधायक इमरान मसूद, एआईसीसी के सैकेट्री जुबैर खान, यूपी सीसी जनरल सैकेट्री विरेन्द्र गुड्डू, बेहट विधायक नरेश सैनी, पीसीसी सैकेट्री सत्यम भूरिया सैनी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, नगराध्यक्ष जुनैद रऊफ, कांग्रेस जिला सेवादल अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, असद जमा, अन्नू कुरैशी, राजा, कन्हैया लाल किंगर, सलमान सईद, अलीम रोशन आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। बाद में प्रियंका गांधी बुढ़ाना मोड से बाईपास होते हुए मेरठ के लिए प्रस्थान कर गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =