Muzaffarnagar की जानसठ तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी पर एक युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं संबंधी अपराधों को लेकर बेहद गंभीर है, विभिन्न योजनाएं एवं हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए जारी की गई है लेकिन Muzaffarnagar की जानसठ तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी की महिला से फोन पर शारीरिक संबंध बनाने की बात कर रहा है
यही नहीं उक्त फोन ऑडियो में आरोपी कर्मचारी जानसठ तहसील के कई अधिकारियों का जिक्र करते हुए कह रहा है कि वह उन्हें लाखों रुपए हर महीने कमवाता है।
पीड़िता युवती अपनी जमीनी विवाद को भूल कर अब उक्त आरोपी कर्मचारी से ज्यादा पीड़ित है जो लगातार उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।।
पीड़ित युवती ने कल Muzaffarnagar जिलाधिकारी कार्यालय जाकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार भी लगाई है, जिलाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की जांच भी बैठा दी है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि उक्त कर्मचारी को किस का संरक्षण प्राप्त हैं जो उक्त कर्मचारी के हौसले इतने बुलंद है।

