पुरकाजी बाईपास पर एक होटल पर मारपीट,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा
पुलिस द्वारा बताया गया कि गत् रात्रि पुरकाजी भूराहेड़ी बार्ड़र स्थित स्वागत पंजाबी ढ़ाबें पर रात्रि एक बजें एक सेन्ट्रो कार में सवार तीन लोग आए और होटल मालिक से खाने में चिकन की मांग करने लगे
जब होटल मालिक ने कहा कि यह शुद्ध वैष्णो भोजनालय है। आरोप है कि तीनो युवको ने शाहवेज का गिरेबान पकड़ते हुए डराया धमकाया और पत्रकारिता का रौब गालिब किया।
पुरकाजी बाईपास पर एक होटल पर मारपीट, तोडफोड व लूटपाट के आरोप में पुलिस ने एक पत्रकार समेत तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा,@muzafarnagarpol ने सेन्ट्रो कार डीएल 3 सी ए टी-2695, चार सरिया बरामद कर धारा 323,504,506,393,427 में मुकदमा दर्ज आरोपियों को जेल भेज दिया। pic.twitter.com/L6TrG0u8rm
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 9, 2020
उसके बाद तीनो ने दारू के नशे में उसके साथ मारपीट की और होटल में तोडफोड करते हुए होटल के गल्ले को लूटने का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
पुलिस के अनुसार दो घंटे बाद फिर से गाडी का नम्बर प्लेट हटाकर चार सरिया लेकर हमला करने आए लेकिन होटल मालिक देखकर भाग गए।
पुलिस ने पंकज बालियान पुत्र वीर सैन, निवासी मुजफ्फरनगर, अमित पुत्र महावीर सिंह निवासी बक्करवाला, जिला पश्चिमी दिल्ली, प्रदीप पुत्र रमेश कुमार निवासी डेकरा थाना बहादूरगढ जिला झज्जर, हरियाणा को फलौदा कट के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से सेन्ट्रो कार संख्या डीएल 3 सी ए टी-2695 व चार सरिया, ए नम्बर टूटी प्लेट बरामद कर धारा 323,504,506,393,427 में मुकदमा दर्ज आरोपियों को जेल भेज दिया।
