आईएस आतंकी अबू यूसुफ की निशानदेही पर यूपी से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान बरामद
आईएस आतंकी अबू यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली से गिरफ्तार आईएस आतंकी अबू यूसुफ की निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने यूपी से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान बरामद किया है।
पुलिस को यूसुफ के घर से आईएस का झंडा, ऐम्पीयर मीटर, भारी मात्रा में बारूद, स्टील बॉल समेत कई ऐसे सामान मिले हैं जिन्हें विस्फोटक बनाने में प्रयोग किया जाता है।
Balrampur: Incriminating materials recovered from the residence of ISIS operative Abu Yusuf who was arrested yesterday in Delhi. pic.twitter.com/GiKPsoM7Dg
— ANI UP (@ANINewsUP) August 23, 2020
आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटक को बांधने वाली बेल्ट भी मिली है। इस बेल्ट को बांधकर आतंकी यूसुफ फिदायीन हमला करना चाहता था।
कल ही छानबीन के दौरान यूसुफ के घर से विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुए थे। उसकी निशानदेही पर उसके घर के बगल स्थित तालाब से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट मिली थी।
यूसुफ ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की योजना थी।
दिल्ली में गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस आतंकी यूसुफ ने देश को दहलाने की बड़ी साजिश रची थी. यूसुफ की पत्नी आयशा ने बताया कि बारूद, छर्रे, बेल्ट जैकेट, बैटरी, और तार पुलिस बीती रात अपने साथ ले गई है. ये बारूद यूसुफ 2 साल से इकट्ठा कर रहा था.
वो मेरे ऊपर सख्ती कर रहे थे कि किसी को मत बताना। मुझे बहुत अफसोस है। मेरे चार बच्चे हैं, मैं बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी।…
Posted by News & Feature Network: Regional News on Sunday, August 23, 2020
यूसुफ लोन वुल्फ अटैक करने के लिए दिल्ली के कई इलाकों में रेकी कर चुका था। वह 15 अगस्त के आसपास भीड़ वाले इलाकों में हमले करने की भी फिराक में था, लेकिन कड़ी सुरक्षा होने की वजह से नाकाम रहा।
पुलिस को दिए सनसनीखेज कबूलनामे में यूसुफ ने बताया कि अगर वह दिल्ली में धमाका करने में सफल हो जाता तो उसका अगला कदम आत्मघाती हमला करने का था।
उसने यह भी बताया कि आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटकों को बांधने वाली बेेेल्ट भी तैयार कर रखी है।
