Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा

मुजफ्फरनगर। अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने वाले बी०पी० मंडल का जन्मदिवस के अवसर पर मंडल कमीशन की सभी संस्तुतियों को अविलंब लागू किए जाने के संबंध में सामाजिक न्याय चेतना फाऊंडेशन/न्यास उप्र के मुख्य न्यासी यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह के आह्वान पर अजय चौधरी, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी, प्रहलाद कौशिक और सगीर मलिक के नेतृत्व मे विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।

जिसमें अति पिछड़ा वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में सरकारी/गैर सरकारी क्षेत्रों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, सरकारी संस्थाओं में होने वाली आउटसोर्सिंग भर्ती पर सभी श्रेणी के आरक्षण को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने, अनुसूचित जाति/जनजाति की ही भांति अन्य पिछड़ा वर्ग का संसद एवं देश की सभी विधानसभाओं में आबादी के अनुसार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने एवं भारतीय शिक्षा में एक देश एक बोर्ड के साथ समान शिक्षा नीति अनिवार्य रूप से अविलंब लागू किए जाने के संबंध में

वर्ष २०२१ में होने वाली जनगणना में सभी जातियों की गणना कराकर जातिवार आंकड़े जारी किए जाएं और अति पिछड़ा वर्ग की संसदीय समिति की रिपोर्ट लागू की जाए

किसानों के कल्याण हेतु स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी अविलंब लागू किया जाए। उपरोक्त सभी मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय चौधरी, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी, प्रहलाद कौशिक और सगीर मलिक ताहिर, गुफरान आदि मोजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21248 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 6 =