Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रविदास जयंती के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणी रविदास जयंती के अवसर पर नगर मे शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे अनेक सुन्दर-सुन्दर झांकिया तथा बैण्ड बाजे शामिल रहे।

नगर के टाउन हॉल मैदान से प्रारम्भ होकर यह शोभायात्रा विभिन्न बाजारो व चौराहो से होती हुई दोपहर पश्चात पुनः टाउन हाल प्रागण पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणी रविदास जी महाराज की जयंति पर जनपद सहित नगर क्षेत्र मे अनेक स्थानो पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा श्री रविदास मंदिर समिति के तत्वाधान मे कार्यक्रम आयोजित हुए। नगर के मौहल्ला रैदासपुरी स्थित रविदास मंदिर मे आज सुबह हवन पूजन किया गया।

नगर के मौहल्ला रैदासपुरी स्थित संत श्री रविदास मंदिर प्रागण मे आयोजित कार्यक्रम मे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम मे पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप को पटका पहना कर सम्मानित किया। जिसके पश्चात नगर के विभिन्न मंदिरो से रैदासपुरी पहुंची विभिन्न झांकिया टाउन हाल के मैदान मे एकत्रित हुई।

टाउन हाल मैदान से आयोजित संत रविदास जी की शोभायात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक अनिल कुमार मौजूद रहे। इस दौरान नगर के मौहल्ला खादरवाला,केशवपुरी, बसंत विहार,धर्मपुरी, सरवट, अलमासपुर, गढी आदि अनेक स्थानो से रविदास मंदिर से जुडे पदाधिकारियों के निर्देशन मे समाज के युवाओे द्वारा अनेक सुन्दर-सुन्दर झांकिया तैयार की गई।

जो टाउन हाल के मैदान से प्रारम्भ होकर शिव चौक,अस्पताल चौराहा, आबकारी,गउशाला, शामली रोड,भगत सिह रोड,शिव चौक,झांसी की रानी आदि विभिन्न स्थानो से होकर देर शाम टाउन हाल के मैदान मे पहुंच कर सम्पन्न्न हुई। शोभायात्रा के दौरान पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + sixteen =