Ladakh के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना: श्योक नदी में गिरा सेना का वाहन
Ladakh: तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत हो गई, वहीं कुछ जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवानों को पंचकूला के कमांड अस्पताल ले जाया गया। भारतीय वायुसेना की मदद से गंभीर रूप से घायल जवानों को पश्चिमी कमान में एयरलिफ्ट किया गया
सेना की जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, उसमें 26 जवान सवार थे। गाड़ी श्योक नदी में गिर गई। हादसे में कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना पर शोक जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, Ladakh में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”
दुर्घटना Ladakh के थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर हुई, जहां सेना का वाहन श्योक नदी में गिर गया। गाड़ीं में सवार 26 में से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, बाकी 19 घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायलों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में ले जाया गया और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है।
#WATCH | 7 Indian Army soldiers lost their lives in a vehicle accident in Turtuk sector of Ladakh earlier this evening. All 19 soldiers injured in the accident have been airlifted to Chandimandir Command Hospital.
(Video Source: Video shot by locals, verified by security forces) pic.twitter.com/xLYvfP7Qdw
— ANI (@ANI) May 27, 2022
जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस शुक्रवार सुबह 9 बजे ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ की ओर जा रही थी जब वाहन असंतुलित होकर सड़क से करीब 50-60 फीट नीचे श्योक नदी में गिर गया।
आसपास के लोगों, पुलिस और सेना के जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और नदी में गिरे सभी जवानों को निकाला गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को वायुसेना की मदद से एयरलिफ्ट कर वेस्टर्न कमांड भेजा गया है। मृत जवानों और घायलों के नाम और पते की जानकारी अभी नहीं मिली है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुर्घटना पर शोक जताते हुए कहा, “सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे से बात की, जिन्होंने मुझे स्थिति से अवगत कराया और घायल सैनिकों की जान बचाने के लिए सेना द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया। सेना घायल जवानों की हर संभव मदद कर रही है।”
Spoke to the Chief of Army Staff, General Manoj Pande, who apprised me of the situation and steps taken by the Army to save the lives of the injured soldiers. The Army is providing all possible assistance to the injured personnel. 2/2
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 27, 2022
इस घटना की जानकारी मिलने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शोक जाहिर किया है। पीड़ित परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदनाएं जताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। ओम बिरला ने ट्वीट किया, “लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के कई सैनिकों की दुःखद मृत्यु पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
लद्दाख में श्योक नदी में गाड़ी गिरने से 7 सैनिकों की मृत्यु होने का दुःखद समाचार मिल रहा है।
इस पीड़ादायक घड़ी में देश उन सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है।
— General Vijay Kumar Singh (@Gen_VKSingh) May 27, 2022
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, “लद्दाख में श्योक नदी में गाड़ी गिरने से 7 सैनिकों की मृत्यु होने का दुःखद समाचार मिला। इस पीड़ादायक घड़ी में देश उन सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट किया, “यह जानकर गहरा दुख हुआ कि लद्दाख में एक दुर्घटना में हमारी सेना के जवानों की जान चली गई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। पूरा देश उनके साथ खड़ा है और उनके दुख को साझा कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।”
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

