Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव पीनना में जाटों के द्वारा अबू आजमी का विरोध: पुतला फूंका

मुजफ्फरनगर। अबू आजमी की जाटों पर अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में आज गांव पीनना में जाटों के द्वारा अबू आजमी का विरोध कर पुतला फूंका गया।सुमित मलिक ने कहा अबू आजमी ने जाट बिरादरी को नीचा दिखाने का काम किया यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गंदी मानसिकता के लोगों का समाज में कोई अस्तित्व नहीं होता।

गांव पीनना में जाट बिरादरी के नौजवानों ने अपना विरोध पुतला फूंक कर विरोध किया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसी गंदी मानसिकता के लोग अपनी जुबान पर लगाम रखें अन्यथा उसके जवाब देने से पीछे युवा पीढ़ी नहीं हटेगी।

उन्होंने कहा कि छिछोरी मानसिकता वाले अबू आजमी अपनी गंदी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने जाटों का इतिहास नहीं पढ़ा जाटों के द्वारा बड़े-बड़े युद्ध लड़े गए जाटों का इतिहास आज भी सबके दिल और दिमाग में छाया हुआ है।

जाट बिरादरी का नाम अगर किसी ने अपने मुंह से गंदी जुबान से कुछ कहने की कोशिश करी तो उसका इलाज कर दिया जाएगा। उसकी बक्कल तार दी जाएगी गोला लाठी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

सुमित मलिक, विनोद मलिक, ओमपाल सिहँ, कुलदीप पवाँर, राकेश मलिक, सचिनपवाँर, राजीव भूरा, उपेन्द्र पवाँर, गौरवपवाँर, मनीष पवाँर गौरव मलिक, देविन्दर, बिजेन्द्र शौरभ, अकुंरमलिक, अमित मलिक, सुरेश आदि मौजूद थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =