Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हादसाः मृतकों के परिजनों को योगी सरकार देगी दो-दो लाख की सहायता राशि

मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसे का शिकार हुए श्रमिकों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्ति की है। योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वाले छह मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित इलाज कराने और मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार भेजने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सहारनपुर मंडलायुक्त को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाए और हादसे के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए।

मालूम हो कि मजदूरों को कुचलने वाली बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि बुधवार देर रात को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना टोल प्लाजा के पास रोडवेज की बस ने पंजाब से लौट रहे श्रमिकों के काफिले को कुचल दिया था।

वहीं हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फरार हो गया था, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। हादसे में छह मजदूरों की मौके पर मौत हो गई

जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि सभी मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। मृतक और घायल मजदूर बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के बताए गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 4 =