Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निष्पक्ष जांच कर असली दोषियें के विरूद्ध कार्यवाही की जाये-प्रमोद त्यागी

 

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर शहर में हुए बवाल की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रमोद त्यागी ने एसएसपी से कहा कि जुमे की नमाज के बाद शहर में जो उपद्रव हुआ अनेक वाहन फूंके गये सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा दुकाने सीज करने की कार्यवाही और गिरफ्तारियां की जा रही है।

अनेक नाबालिगों की भी गिरफ्तारी की गयी है। इसकी निष्पक्ष जांच कर असली दोषियें के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। एसएसपी अभिषेक यादव ने आश्वासन दिया कि वे वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित करा रहे है तथा जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनके संबंध में जांच करायी जा रही है

अगर वो निर्दोष पाये जाते है तो उनके विरूद्ध किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी। उन्होंन कहा कि जांच के बाद कुछ निर्दोष युवाओं को रिहा भी कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, वसी अंसारी एडवोकेट, जिया चौधरी, गौरव जैन, बोबी त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21164 posts and counting. See all posts by News-Desk