Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

त्योहारों पर खाद्य सामग्री में मिलावट : मावा भट्ठियों पर अफसरों की टेढ़ी नजर

मुजफ्फरनगर। होली के त्योहार के मद्देनजर मावे में मिलावट के कारोबार पर अफसरों की नजर टेढ़ी हो गई है। मिलावट रोकने के लिए मावा बनाने वाली भट्ठियों पर ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई की गई।

सात स्थानों से मावे के नमूने लिए गए तथा दो स्थानों पर मावे में मिलाए जा रहे अन्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। तीन स्थानों पर 285 किग्रा मावा नष्ट कराया गया। त्योहारों पर खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में चल रही मावा भट्ठियों पर छापे की कार्रवाई की गई।

अभिहित अधिकारी चमन लाल ने बताया कि शुक्रवार को छपार थाना क्षेत्र के भैसरहेड़ी गांव में कार्रवाई की गई। गांव निवासी अली नवाज के पास से मावा में मिलाए जा रहे वनस्पति घी के नमूने लिए। नौशाद के पास से भी मावे में मिलाए जा रहे पदार्थ के नमूने भरे गए। हिजबुल, शाहरूख एवं शाहरूख पुत्र उसमान के पास से भी मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

नौशाद के पास 115 किग्रा, अली नवाज के पास 100 किग्रा तथा शाहरूख के पास 70 किग्रा मावा नष्ट कराया गया। चरथावल क्षेत्र के सैदपुर कला गांव में शहजाद के पास से मावे एवं नौशाद के पास से मावे एवं दूध के नमूने लेकर जांच को भेजे गए।

जिले में चल रहीं करीब 45 भट्ठियां-जिले में करीब 45 मावा भट्ठियां चल रही हैं। जानसठ, खतौली, ककरौली, भोपा एवं चरथावल क्षेत्र में इन भट्ठियां की संख्या ज्यादा है। त्योहार पर मावे की डिमांड ज्यादा रहती है

इसलिए मुनाफा कमाने की गरज से मावे में मिलावट शुरू हो जाती है। खाद्य सुरक्षा विभाग करीब 41 नमूने लेकर जांच के लिए भेज चुका है लेकिन इनकी रिपोर्ट होली के बाद ही आएगी। तब तक मिलावटी मावा बाजार में खप जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 11 =