वैश्विक

Team India के बाद भारत सरकार में धोनी को मिली आउट ऑफ द फील्ड जिम्मेदारियां

Team India: महेंद्र सिंह धोनी को अब आउट ऑफ द फील्ड जिम्मेदारियां मिलने लगी हैं। पहले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटोर बनाया गया और अब उसके बाद भारत सरकार ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार रात एक घोषणा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को रक्षा मंत्रालय की ओर से गठित 15 सदस्यों वाली उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी में शामिल किया गया है।

उनके साथ इस कमेटी में आनंद महिंद्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौर, राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे, वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर का नाम भी शामिल है।

इस कमेटी का गठन एनसीसी (National Cadet Corps) को पहले से और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए उसकी व्यापक समीक्षा के लिए किया गया है।

इस कमेटी के अन्य सदस्यों में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति वसुधा कामत, भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय आयोजन सचिव मुकुल कानिटकर, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आलोक राज, एसआईएस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा और डाटाबुक के सीईओ आनंद शाह के नाम शामिल हैं। वहीं, पूर्व विधायक बैजयंत पांड को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) हैं। कमेटी के गठन के बाद रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि, ‘इस कमेटी का गठन बदलते समय में इसे एनसीसी को और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए इसकी व्यापक समीझा करने के लिए किया गया है। एनसीसी खाकी वर्दी में सबसे बड़ा संगठन है जिसका उद्देश्य युवा नागरिकों के बीच चरित्र, अनुशासन, एक धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण और निस्वार्थ सेवा के आदर्श विकसित करना है।’

वहीं एमएस धोनी अभी भी क्रिकेट के मैदान से पूर्णतय: दूर नहीं हुए हैं। 19 सितंबर से उन्हें यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − one =