उत्तर प्रदेश

Agra News: पत्नी के आशिक से गोल्ड कारोबारी पति को जान का खतरा

Agra News:पत्नी के आशिक से पति को जान का खतरा है । पति गोल्ड कारोबारी है और पत्नी की की दबंगई से परेशान है । कारोबारी अमित राजपाल ने कोतवाली थाने में पत्नी बेटे और पत्नी के आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । कारोबारी ने पत्नी और बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है ।

थाने में की गई शिकायत में गोल्ड कारोबारी अमित राजपाल ने आरोप लगाया कि पत्नी देर रात तक घर से बाहर रहती है । पत्नी के किसी और से अवैध संबंध है । देर रात तक पत्नी फोन पर बॉयफ्रेंड से बात करती है । मेरा मानसिक उत्पीड़न करती है । मां , बेटे दोनों मिलकर आए दिन गाली गलौज , मारपीट करते हैं । कारोबारी का आरोप है कि 27 अगस्त को उनकी पत्नी रूबी और बेटा तुषार उनकी ज्वेलरी शॉप में घुस आए । लॉकर खोल कर सोने के आभूषण निकाल ले गए । धमकी दी कि तुम्हें जान से मार देंगे । तुम्हारी सारी प्रोपेर्टी पर कब्जा कर लेंगे ।

कारोबारी ने आरोप लगाया है कि पत्नी उस पर जबरन तलाक देने का दबाव बना रही है । कारोबारी से मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने कारोबारी अमित की पत्नी रूबी राजपाल , बेटे तुषार के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 , 323 ,504 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 17 =