उत्तर प्रदेश

Agra News: गोपालदास नीरज के बेटे शशांक प्रभाकर पर गाली गलौज व धमकाने का मुकदमा,बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ विवाद

Agra News:  प्रख्यात कवि गोपालदास नीरज के बेटे शशांक प्रभाकर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा । भाजपा नेत्री ने लगाया गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप. बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ विवाद। आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला।

उत्तर प्रदेश के आगरा में पद्मभूषण और प्रख्यात कवि स्वर्गीय गोपालदास नीरज के पुत्र शशांक प्रभाकर पर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा कायम हो गया है। शशांक प्रभाकर पर मुकदमा थाना कमला नगर में दर्ज किया गया है। थाना कमला नगर में दर्ज कराए मुकदमे में वादी भारतीय जनता पार्टी की नेता ममता शर्मा है।

ममता शर्मा ने आरोप लगाया है कि 15 अक्टूबर 2022 को समय रात्रि 9:30 बजे अग्रवन में एक बर्थडे पार्टी में वह गई हुई थी। वहां पर शशांक प्रभाकर भी आ गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। गाली गलौच और जान से मारने की धमकी के बाद वह मानसिक तनाव में आ गए हैं।

ममता शर्मा ने पुलिस से जान-माल की हिफाजत की गुहार भी लगाई है। भाजपा नेत्री का आरोप है कि शशांक प्रभाकर का परिवार उनसे चुनावी रंजिश मानता है । इसी वजह से उनके साथ ऐसा किया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 9 =