उत्तर प्रदेश

Agra News: होली खेलने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी, विरोध किया तो हिंसक हो गया बॉयफ्रेंड

Agra News: बॉयफ्रेंड होली खेलने गई नाबालिग को मांगरोल गुजर गांव जंगल में ले गया। जंगल मे गणेश और संतोष ने मिलकर लड़की से जबरदस्ती की।लड़की ने विरोध किया तो बॉयफ्रेंड हिंसक हो गया। पहले लड़की के सिर पर पत्थर मारा। फिर दुपट्टे से लड़की का गला दबा दिया। गणेश और संतोष ने सोचा कि लड़की मर गई है। लड़की को मरा हुआ समझकर दोनों उसे कटीले जंगल में फेंक गए।

सुबह नाबालिक को होश आया तो वह घिसटते हुए जंगल के बाहर तक आ गई। रास्ते से गुजर रहे एक युवक को आवाज देकर बुलाया। अपने साथ हुई आपबीती बताई। अपने भाई का फोन नम्बर बताया। जानकारी मिलते ही नाबालिक के परिजनों और सिकन्दरा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल लड़की को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाबालिक की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

सिकन्दरा पुलिस, नाबालिग के होश में आने का इंतजार कर रही है। नाबालिग के होश में आने के बाद उसका मेडिकल करवाया जाएगा। लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। सिकन्दरा पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर लड़की के दोस्त गणेश और सन्तोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गणेश ने पुलिस पूछताछ में लड़की के साथ मारपीट करने की, गला घोटने की बात कबूल की है। घटना के बाद लड़की के परिवार सदमे में है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 15 =