उत्तर प्रदेश

Agra: आरोपी के थाने से  भागने के मामले में पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज

Agra थाना ट्रांस यमुना से लूट के आरोपी के थाने से  भागने के मामले में सोमवार को पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। हालांकि आरोपी को हिरासत में लिए जाने की लिखापढ़ी नहीं होने से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एसीपी छत्ता आरके सिंह अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे।

फरह, मथुरा निवासी सलमान को ट्रांस यमुना पुलिस ने पकड़ा था। फरह पुलिस ने सूचना दी थी। आरोपी को थाना लाया गया। सलमान लूट के मामले में वांछित था। फरह पुलिस के आगरा आने से पहले ही आरोपी थाने से भाग निकला था। हालांकि बाद में पकड़ लिया गया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया था। इस पर जांच के आदेश किए गए।

सोमवार को एसीपी छत्ता ने पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए। आरोपी के थाने से भागने के समय पहरा ड्यूटी किसकी थी? मुंशी कौन-कौन था? यह सब पता किया गया। इन सभी के बयान लिए गए। एसीपी अपनी रिपोर्ट डीसीपी सिटी को सौपेंगे। लापरवाही पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 6 =