वैश्विक

25 मई से चरणबद्ध तरीके से देश में विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी- हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी है कि 25 मई से चरणबद्ध तरीके से देश में विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने एयरपोर्ट्स और विमान कंपनियों को तैयार रहने को कहा है। देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 23 मार्च और घरेलू उड़ानें 25 मार्च से बंद हैं। 

घरेलू उड़ानों के परिचालन को लेकर जरूर आदेश आ गया है, लेकिन अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी रहेगी। देश में करीब 20 एयरपोर्ट ऐसे हैं, जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित होती हैं।

दुनियाभर में कोरोना के कहर को देखते हुए अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद रखने का ही फैसला लिया गया है।  नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक हफ्ते पहले दिशानिर्देश (एसओपी) जारी किए थे। इसके तहत पहले चरण में यात्रियों को किन—किन बातों को बातों का ध्यान रखना होगा, यह बताया गया था। इसके अलावा प्रशासन के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए गए थे। 

एसओपी में चेक इन में सिर्फ एक बैग, विमान के अंदर कोई बैग नहीं ले जाने जैसे दिशानिर्देश शामिल थे। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप के अनिवार्य की बात भी कही गई थी।

ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना होगा और केवल वेब चेक-इन होगा और यात्रियों को भी मास्क, ग्लव्स, जूते, पीपीई किट आदि पहनना होगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − nineteen =