फिल्मी चक्कर

अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘Into The Wild’ का टीजर, शो का प्रीमियर 11 सितंबर को

डिस्कवरी चैनल के पॉपुलर एडवेचंर शो ‘इन्टू द वाइल्ड’ (Into The Wild) में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. अक्षय इस शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में होने वाले एडवेंचर का मजा लेते हुए दिखेंगे. अक्षय ने आज इसका टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज किया. इस शो का प्रीमियर 11 सितंबर को डिस्कवरी प्लस चैनल पर होगा.

अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 20 सेकेंड का टीजर वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने अलग अंदाज में लिखा, “तुम्हें लगता है मैं पागल हूं, लेकिन सिर्फ जंगल में जाने के लिए पागल हूं. #IntoTheWildWithBearGrylls”

यह शो 11 सितंबर को रात 8 बजे डिस्कवरी प्लस चैनल पर प्रीमियर होगा. इसके बाद इसे डिस्कवरी के सामान्य चैनल पर सोमवार 14 सितंबर को रात 8 बजे भी देखा जा सकता है.

इस साल जनवरी में अक्षय के इस शो के लिए शूटिंग की खबर सबसे पहले सामने आई थी. अक्षय और बेयर ग्रिल्स इस शो में कर्नाकट के प्रसिद्ध बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जंगल के हालातों से आमना-सामना करेंगे. इस शो की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन से काफी पहले जनवरी महीने में हई थी.

बेयर ग्रिल्स के इस शो का हिस्सा बनने वाले अक्षय कुमार तीसरे भारतीय सेलिब्रिटी हैं. उनसे पहले पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शो का हिस्सा बने थे. प्रधानमंत्री मोदी और बेयर ग्रिल्स ने उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस शो के लिए शूटिंग की थी.वहीं मोदी के बाद सुपरस्टार फिल्म अभिनेता रजनीकांत भी ग्रिल्स के इस एडवेंचर शो का हिस्सा बने थे. अब इस शो के जरिए खिलाड़ी कुमार का एक नया रूप उनके फैंस को देखने को मिलेगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 14 =