उत्तर प्रदेश

Aligarh News: आईटीआई के छात्रों को बंधक बनाकर पीटने और लूटने के मामले में चौकी प्रभारी व दो सिपाही लाइन हाजिर

Aligarh News हरदुआगंज में एक माह पहले आईटीआई के छात्रों को बंधक बनाकर पीटने और फीस के रुपये लूटने के मामले में लापरवाही पर एसएसपी ने शुक्रवार देर शाम साधु आश्रम चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

30 जून को बड़ा गांव उखलाना निवासी आईटीआई छात्र भवानी प्रताप अपने साथी पिंटू चौहान के साथ बाइक से साधु आश्रम जा रहा था।रास्ते में गांव के ही गोविंद व देव पुत्रगण पवनवीर और जितेंद्र पुत्र नेत्रपाल ने रोक लिया। बाइक की चाबी निकाल कर ईंट-भट्ठे में खींच ले गए, जहां गमछे से दोनों को बांधकर बेल्ट, लात-घूसों से पिटाई की। भवानी की जेब में रखे फीस के आठ हजार रुपए छीन लिए और मोबाइल से पिटाई का वीडियो बना लिया। छात्रों के गिड़गिड़ाने पर वीडियो डिलीट कर मोबाइल लौटा दिया।

एक माह तक पीड़ित कार्रवाई के लिए भटकता रहा, लेकिन चौकी प्रभारी ने अनसुना कर दिया। वहीं, एक अगस्त को आरोपियों ने पिंटू चौहान को फिर पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

बाद में मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो मुकदमे में अपहरण की धारा बढ़ा दी गई और नामजद सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। इस मामले में एसपी देहात पलाश बंसल ने बृहस्पतिवार को लापरवाही बरतने में जांच बैठा दी थी। शुक्रवार देर शाम एसएसपी कलानिधि नैथानी ने साधु आश्रम चौकी प्रभारी चरन सिंह नागर, सिपाही टेकन सिंह और सिपाही अशोक नेहरा को लाइन हाजिर कर दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + fourteen =