Aligarh News: सड़क हादसे में पीएसी जवान अमित कुमार की मौत
Aligarh News कानपुर में तैनात पीएसी जवान अमित कुमार की गुन्नौर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार वालों में हाहाकार मच गया। मूल से जिला संभल के गांव मढ़का निवासी दिग्विजय यादव अतरौली में फायर सर्विस विभाग में कार्यरत हैं।
उनके पुत्र अमित कुमार कानपुर में पीएसी में तैनात थे। बुधवार की रात गुन्नौर में सड़क हादसे में अमित की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव को गांव में ले गए जहां गमगीन हाल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

