उत्तर प्रदेश

Aligarh News: खैर थाना में तैनात दारोगा प्रदीप कुमार की मौत, शोक में डूबे लोग

Aligarh News: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के खैर थाना में तैनात दारोगा प्रदीप कुमार की रविवार को मौत हो गई। वे जम्‍मू-कश्‍मीर गए हुए थे। लौटते समय रास्‍ते में अचानक तबियत खराब हो गई।

उपचार के लिए अस्‍पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि प्रदीप कुमार प्रथम उप निरीक्षक थाना खैर जनपद अलीगढ़ में तैनात थे। उप निरीक्षक विवेचना में जम्मू कश्मीर गए थे।

लौटते वक्त उनके सीने में अचानक दर्द उठने लगा। आनंद हॉस्पिटल मेरठ ले जाते समय निधन हो गया है। माना जा रहा है कि हृदय गति रुकने के कारण दारोगा का निधन हुआ है।

शामली में रहता है परिवार

दारोगा प्रदीप कुमार मूल रूप से गांव भबीसा कोतवाली कांधला जिला शामली के रहने वाले थे। वर्तमान में वह खैर कोतवाली की पला चांद चौकी पर तैनात थे। 4 माह पहले ही खैर में तैनाती हुई थी।

इससे पहले अलीगढ़ में कई थानों के अध्यक्ष वह एसएसआई रह चुके हैं। दारोगा प्रदीप का परिवार मेरठ में रहता है। प्रदीप के चार भाई एक बहन है। वह दूसरे नंबर के थे। 22 वर्षीय बेटा आकाश एमटेक की परीक्षा पास कर चुका है।

सिविल की तैयारी कर रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद से पत्नी मुकेश देवी व माता मुनेश देवी पिता इंद्रपाल सिंह का रो रो कर बुरा हाल है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 16 =