ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ान अस्थायी रूप से 31 दिसंबर, 11:59 बजे तक निलंबित
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सफर को फिलहाल रोक दिया है। अगर हमें दूसरे स्थानों से कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के प्रसार की जानकारी मिलती है तो हम अन्य देशों के साथ भी हवाई यात्रा रोकने पर विचार करेंगे।
इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया, ‘ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से 31 दिसंबर, 11:59 बजे तक निलंबित कर दिया जाएगा।
Considering the prevailing situation in the UK, Indian govt has decided that all flights originating from the UK to India shall be temporarily suspended till 11:59 pm, 31st December. This suspension to start w.e.f. 11.59 pm, 22nd December: Ministry of Civil Aviation pic.twitter.com/ruSRpspbak
— ANI (@ANI) December 21, 2020
यह प्रतिबंध 22 दिसंबर की रात 11:59 बजे से प्रभावी हो जाएगा।
मंत्रालय ने कहा, ‘एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से आने वाले विमानों में सवार यात्रियों (वे विमान जिन्होंने उड़ान भर ली है या जो उड़ानें भारत में 22 दिसंबर को रात 11.59 बजे से पहले पहुंच रही हैं) का हवाई अड्डों पर आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा।’
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के संक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच कहा कि सरकार सतर्क है और घबराने की आवश्यकता नहीं है।
