उत्तर प्रदेश

#Update-आरोप: 2.0: DM, ADM शामली के खिलाफ अभिलेख सहित जाँच की दुबारा मांग

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर डीएम शामली जसजीत कौर के साथ एडीएम प्रशासन अरविन्द कुमार सिंह तथा तहसीलदार शामली अजय कुमार शर्मा के खिलाफ आरोपों की जाँच की दुबारा मांग की है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डीओपीटी, भारत सरकार को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्होंने जसजीत कौर द्वारा निजी व्यक्ति दीपक बंसल तथा सरकारी ट्रेजरी से पैसे लेकर अपने निजी काम के लिए गैलेक्सी S20 अल्ट्रा मोबाइल खरीदने की जाँच की मांग की.

दीपक बंसल ने अपनी शिकायतों को वापस लेने की बात कही है किन्तु उन्होंने लखनऊ आ कर अमिताभ तथा नूतन को तमाम ऐसे अभिलेख और रिकॉर्डिंग दिए, जिनके आधार पर दीपक बंसल के बिना भी जाँच हो सकती है.

अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार एडीएम अरविन्द सिंह ने समय-समय पर श्री बंसल से तमाम सामान मंगवाए जिनमे 4 बैटरी तथा  1 इन्वेर्टर और तमाम महंगे मोबाइल शामिल हैं. इसके अलावा अरविन्द सिंह ने दीपक बंसल से 20 लाख की  स्कार्पियो ब्लैक गाड़ी संख्या यूपी-19 एल-2828 मात्र 5 लाख रुपये में लिया.

साथ ही उनके द्वारा दिए गए व्हाट्सएप मेसेज से एडीएम द्वारा दीपक बंसल से रु० 5 लाख मांगने, कई बार गहने मंगवाने  आदि के तथ्य साबित होते हैं.  एक चैट में माइनिंग के पैसे का हिसाब करने की बात है तो एक में एडीएम द्वारा डीएम को पैसे देने की बात लिखी है.

इसी प्रकार तमाम ऑडियो रिकॉर्डिंग में एडीएम तथा तहसीलदार के साथ माइनिंग के लेनदेन, परसेंटेज, हिसाब किताब आदि की बातें हैं. अमिताभ तथा नूतन ने इन तथ्यों की उच्चस्तरीय जाँच कराते हुए कार्यवाही की मांग की है.

कथित रिश्वत और लेनदेन का मामला: शामली की डीएम पर गंभीर आरोप, अमिताभ और नूतन ठाकुर ने भेजी मुख्यमंत्री को शिकायत

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =