उत्तर प्रदेश

सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ प्रदेश को 7477 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जितने राजमार्ग 60 सालों में बने उतने भाजपा के छह वर्षों के कार्यकाल में ही बनकर तैयार हो गए। विकास की इसी कड़ी में 505 किलोमीटर लंबी 7477 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के एनेक्सी सभागार से इस ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े।

उन्होंने कहा कि छह वर्षों में प्रदेश में विकास और राजमार्ग का जितना काम हुआ है कि इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय बधाई का पात्र है। इन छह वर्षों में इस मंत्रालय ने विकास कार्यों को हर जगह पहुंचाया। पहली बार जब केंद्रीय मंत्री गडकरी, गोरखपुर आए थे तो बाईपास की आधारशिला रखी थी आज उस कॉलेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का भी लोकार्पण हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि राजमार्ग के निर्माण से प्रदेश और आम नागरिकों का भी विकास होगा। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से गडकरी और जनरल वीके सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिन 16 परियोजनाओं का लोकार्पाण-शिलान्यास हुआ है उनमें गोरखपुर बस्ती मंडल की भी 1182 करोड़ की सड़के शामिल हैं। इस मौके पर एनेक्सी सभागार में सदर सांसद रवि किशन समेत कई जनप्रतिनिधि, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एनएचएआई के अफसर मौजूद रहे।

– कानपुर जनपद के अंतर्गत लेवल क्रासिंग संख्या 79डी पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य 790 मीटर 50.74 करोड़
– राष्ट्रीय राजमार्ग 235 का मेरठ से बुलंदशहर तक फोरलेन चौड़ीकरण 61.19 किमी  240.91 करोड़
– महोबा एवं बांदा जनपद के अंतर्गत कबरई से बांदा खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 37 किमी। 215.16 करोड़
– गोरखपुर में कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बायपास  17.66 किमी 866 करोड़
– सिद्धार्थनगर जिले में बढ़नी से कटाया चौक खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य  35 किमी  209.10 करोड़
-प्रतापगढ़ से प्रयागराज बायपास खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 96 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 34.70 किमी  599.35 करोड़
– बहराइच से श्रावस्ती खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 61.90 किमी  388.83 करोड़
-चित्रकूट व प्रयागराज जनपद अंतर्गत मऊ से जसरा खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के चौड़ीकरण व उन्नयन का कार्य  53.55 किमी  599.35 करोड़

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =