उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: सीएम योगी ने महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर चढ़ाए फूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने बाबा गोरखनाथ की पूजा की। इसके बाद उन्होंने महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर फूल चढ़ाए। सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं।

इस दौरान यहां के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पर चर्चा होगी। कुछ उद्योगपति सहायता राशि भी दे सकते हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के भी आने की सूचना है। मुख्यमंत्री कुशीनगर में मोरारी बापू के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को एनेक्सी भवन से प्रदेश के 75 जिलों के 3,42,322 लाभार्थियों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लाभार्थियों के खातों में 2409 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

इस कार्यक्रम में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और राज्य मंत्री महेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।  

कार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजे से होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के पांच जिलों के पांच लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण आनलाइन भी किया जाएगा।

प्रदेश के सभी एनआईसी सभागार से मुख्यमंत्री लाभार्थियों के साथ जुड़ेंगे जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =