वैश्विक

Alwar: मालाखेड़ा में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया, 8 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

Alwar  मालाखेड़ा थाना इलाके में 17 साल की नाबालिग छात्रा का 7-8 युवकों ने अपहरण कर उससे गैंगरेप किया. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग 5 टीमें गठित कर तीन आरोपियों को देर रात को ही दबोच लिया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि वारदात की शिकार हुई पीड़िता 17 साल की है और 12वी कक्षा में पढ़ती है. छात्रा के बॉयफ्रेंड समीन ने रविवार को उससे फोन पर बातचीत की और उसे बाहर बुलाया. छात्रा समीन के बताए हुई जगह पर पहुंच गई. वहां समीन ने छात्रा को अपने दोस्त को बुलाकर उसके साथ अलवर भेज दिया.

वहां छात्रा को उसकी सहेली के पास जाना था. लेकिन समीन का उसका दोस्त उसे अज्ञात स्थान पर ले गया. वहां समीन और उसके 3-4 और दोस्त भी पहुंच गए.

उन्होंने वहां छात्रा से गैंगरेप किया. देर शाम तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने समीन और उसके साथियों पर अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया. इस पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की. उसके बाद पुलिस ने देर रात को लड़की को ढूंढ निकाला. बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़की बहदवास हालत में बरामद किया था. पुलिस की भनक पाकर आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने छात्रा के बयान लिए.

छात्रा की आपबीती सुनकर पुलिस के पैरों तले से भी जमीन खिसक गई. पुलिस अधीक्षक ने आनन-फानन में पांच टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू करवाई. पीड़िता के बयानों के आधार पर 8 आरोपियों को नामजद किया गया है. पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड समीन, उसके दोस्त शाहरुख और विजय कुमार को हिरासत में ले लिया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =