वैश्विक

Jodhpur: दो समुदायों में जमकर चले पत्थर, भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

Jodhpur में मंगलवार फिर से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले हैं। सूरसागर के रॉयल्टी नाके के पास ये बवाल देखने को मिला है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वो घरों से बाहर न निकलें।

दो मई को ईद पर दोनों समुदायों में झड़प हुई थी। तह 33 केस दर्ज हुए थे और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वैसे राजस्थान का माहौल अरसे से गर्म है। जोधपुर से पहले करौली में भी इसी तरह की हिंसा हुई थी।

करौली में हिंदू नववर्ष पर निकली बाइक रैली पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया था। उसके बाद भड़की हिंसा में जमकर आगजनी हुई थी।

हालात इस कदर बिगड़े थे कि प्रशासन को कई दिनों तक कर्फ्यू लगाना पड़ा था। हालांकि राजस्थान पुलिस अभी भी अलर्ट मोड पर है। वहां जल्दी चुनाव होने हैं। गहलोत सरकार नहीं चाहती कि हिंदू मुस्लिम के बीच की खाई और बढ़े।  

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − five =