वैश्विक

श्री डूंगरगढ़: ट्रक और बस की भिड़ंत-10 लोगों की मौत

राजस्थान के बीकानेर जिले के पास श्री डूंगरगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20-25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बीकानेर जयपुर राजमार्ग पर जोधासर और सेरूणा गांव के बीच यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी और टक्कर के बाद उसमें आग लग गई।घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां से घायलों को बीकानेर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर क्रेन से बस और ट्रक को हटाने का काम चल रहा है।

Image

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk