वैश्विक

America: सैन फ्रांसिस्को में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 9 घायल

America गोलीबारी की एक घटना शुक्रवार रात करीबन 9 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) दर्ज की गयी. इस घटना में 9 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस की अगर माने तो यह एक टार्गेटेड हमला था. हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी भी घायल की मौत होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी देते हुए सैन फ्रांसिस्को के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह शूटिंग की घटना एक पार्टी के दौरान हुई है और सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है.

सैन फ्रांसिस्को बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स के सदस्य के सहयोगी सैंटियागो लेर्मा ने घायलों की स्थिति पर बात करते हुए बताया कि कम से कम पांच लोगों की अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक घायल की सर्जरी करानी पड़ी है. इसके अलावा चार अन्य घायलों को सिर्फ मामूली चोटें आयी है. उन सभी का इलाज चल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शुक्रवार रात करीबन 9 बजे पुलिस को मिशन डिस्ट्रिक्ट में बुलाया गया. जिसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंचकर कई लोगों को घायल पाया. गोली लगने की वजह से ये सभी तड़प रहे थे. पुलिस ने फिलहाल इस घटने में किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है.

अमेरिका के कैनसस सिटी से भी गोलीबारी की एक घटना दर्ज की गयी है. गोलीबारी की घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =