उत्तर प्रदेश

Amethi News: केमिकल डाल कर जलाने का आरोप, मिला दूधिये युवक का कंकाल

Amethi News: बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव निवासी रजिया बेगम ने 7 जून को थाने पर तहरीर दिया था कि उसका बेटा मोहम्मद आलम (33) लापता हो गया है। रजिया की तहरीर के अनुसार मोहम्मद आलम 6 जून को घर से साइकिल से दूध देने के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा था। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया था। फिर 9 जून को भी तहरीर थाने पर परिवार ने दिया था। मृतक के परिजनों का आरोप है की दो लोगों ने मिलकर हत्या किया है।

इस क्रम में आज जब जंगल में कंकाल मिलने की सूचना मिली तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कपड़े से पहचान किया। परिवार वालों ने हत्या की आशंका ने जताई है। परिजनों की मांग है जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक युवक के कंकाल को जांच के लिए ले जाने नहीं देंगे। वही परिवार वालों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने मुलजिम को पकड़कर छोड़ दिया था। परिवार वाले कह रहे हैं कि जब तक उच्च अधिकारी नहीं पहुंचते शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।

मृतक मोहम्मद आलम के छोटे भाई मोहम्मद शानू ने बताया कि यह मेरे बड़े पापा के लड़के हैं। 6 तारीख से गायब हुए थे। हमारी थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यह बोला कि साइकिल लेकर भाग गया है। जबकि साइकिल की चाभी सुनील व सुशील के घर सैदपुर में मिली। आज हमको जानकारी मिली बच्चों से तो हम यहां आए तो देखा कि हमारे भाई का कपड़ा पड़ा हुआ है। हड्डिया पड़ी हुई हैं। केमिकल डाल रखा है। मुझे आशंका है जहां से चाभी मिली है सुनील और सुशील ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इन्ही लोगों ने काटकर केमिकल डाल जला दिया है।

सीओ मुसाफिर खाना अर्पित कपूर ने बताया कि शव को पीएम हेतु भेजा जा रहा है।तहरीर मिल गई है।मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।दोषियों के खिलाफ के कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =