उत्तर प्रदेश

Mahant Narendra Giri खुदकुशी मामले में आनंद गिरि की जमानत याच‍िका खार‍िज

Mahant Narendra Giri खुदकुशी मामले में मुख्य अभियुक्त शिष्य आनंद गिरि को इलाहाबाद हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आनंद गिरि की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर बहस पूरी होने के बाद अदालत ने 7 सितंबर को फैसला रिजर्व कर लिया था.

जस्टिस संजय सिंह की सिंगल बेंच ने आनंद गिरि की जमानत अर्जी खारिज करने का फैसला सुनाया है. 53 पेज के जजमेंट में अदालत ने इस आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया है कि जेल से बाहर आने पर आनंद गिरि सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं.

आनन्द गिरि की जमानत अर्जी निरस्त होने के बाद अभी जेल में ही रहना होगा. अब आनंद गिरि को जेल से बाहर आने के लिए हाईकोर्ट में दूसरी जमानत अर्जी दाखिल करनी होगी या फिर सुप्रीम कोर्ट जाना होगा. आनंद गिरि के अधिवक्ता इमरान उल्लाह ने कहा है कि अब पूरी तैयारी के साथ सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करेंगे.

आनंद गिरि 22 सितंबर 2021 से जेल में बंद हैं. उन्हें 18 अगस्त 2022 को नैनी सेंट्रल जेल से चित्रकूट जेल शिफ्ट किया गया है. महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट के आधार पर आनंद गिरि की गिरफ्तारी हुई थी. उनके खिलाफ जार्ज टाउन थाने में नामजद एफ आई आर दर्ज कराई गई थी. Mahant Narendra Giri का शव प्रयागराज के बाघम्बरी मठ में पिछले साल 20 सितंबर को फंदे पर लटका हुआ पाया गया था. घटना के कुछ देर बाद ही हरिद्वार से आनंद गिरि की गिरफ्तारी की गई थी. आनंद गिरि पर अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि को ब्लैकमेल करते हुए उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है.

 जांच  सीबीआई ने की थी. सीबीआई ने इस मामले में आनंद गिरि समेत 3 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. सेशन कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आनंद गिरि ने पिछले साल दिसंबर महीने में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. उन्होंने खुद को जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिए जाने की अपील की थी.

सीबीआई और यूपी सरकार ने आनंद गिरि की जमानत अर्जी का विरोध किया था. वहीं आनंद गिरि की तरफ से यह दलील दी गई कि उनके खिलाफ सीबीआई को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है. सिर्फ शक के आधार पर नरेंद्र गिरी ने अपने सुसाइड नोट में उनका नाम लिखा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 9 =