Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अंजू अग्रवाल ने चिकित्सकों और डीजीपी मुकुल गोयल की माता जी को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने गुरूवार को कोरोना काल में कार्य करते हुए जनसेवा करने तथा डाक्टर्स डे के उपलक्ष पर कई चिकित्सकों को सम्मानित किया तो वहीं यूपी के डीजीपी बने आईपीएस मुकुल गोयल के घर जाकर उनकी मां को भी सम्मानित किया और बधाई दी।

उन्होंने सभासदों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए कम्पनी बाग में पौधारोपण किया।श्नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष आज भरतिया कालौनी में आईपीएस मुकुल गोयल के घर पहुंची। उन्होंने उनकी मां हेमलता गोयल से मुकालात की। डीजी बीएसएफ में तैनात मुकुल गोयल को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है।

आज उनके द्वारा केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के अन्तर्गत डीजी बीएसएफ का पद छोड़ दिया है। वह जल्द ही यूपी में डीजीपी का चार्ज संभाल सकते हैं। इसके लिए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने उनकी मां हेमलता गोयल को पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के लिए असीम गौरव का क्षण है कि यहां के निवासी मुकुल गोयल यूपी पुलिस के मुखिया बनाये गये हैं। इसके बाद उन्होंने आईएमए के अध्यक्ष और छाती रोग विशेषज्ञ डा. एमएल गर्ग को उनके क्लीनिक पर जाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आईएमए की ओर से कोरोना काल में जनहितों को लेकर कार्य किया गया है, जिसमें डा. एमएल गर्ग का योगदान भी रहा है।

वह मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर भी पहुंची और कॉलेज के प्रिंसीपल डा. ब्रिगेडियर बीएस मनचंदा, सीएमएस डा. कीर्ति गिरी गोस्वामी तथा वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. प्रोफेसर भारती माहेश्वरी को सम्मानित किया। उन्होंने कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज द्वारा कोविड अस्पताल के रूप में दी गयी सेवाओं की सराहना करने के साथ ही डाक्टर्स डे की सभी को बधाई दी गयी।

वहीं चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पालिका के सभासदों और अधिकारियों के साथ मिलकर कम्पनी बाग में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि कम्पनी बाग को जनता के लिए सुन्दर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हमने अनेक कार्य किये हैं। यहां पर सुबह और शाम लोगों को पर्यावरणीय वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ही पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − nine =