Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का वार्षिक उत्सव 11 को

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने श्री श्यामा-श्याम मन्दिर गांधी नगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवम वार्षिक उत्सव 11 जून के आयोजन के विषय में विस्तार रूप से बताया गया। बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का नवम् वार्षिक उत्सव ११ जून २०२४, दिन मंगलवार को बड़ी धूम-धाम के साथ टाऊन हॉल मैदान, निकट झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर में सायं ७.०० बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होने जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष, हरीश गुप्ता ने बताया कि उत्सव में मुख्य रूप से वृंदावन से पधारे नरेन्द्र गोस्वामी (अंग सेवक श्री बांके बिहारी मन्दिर वृदांवन) जी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा एवं फतेहबाद से आयी सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहिका परविन्दर पलक जी, मुजफ्फरनगर से अर्पित गोयल व आशुतोष तोमर भक्तों को अपने मधुर भजनों से रिझायेगें।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंचमुखी बालाजी महाराज का मनमोहक दरबार छप्पन भोग प्रसाद, इत्र वर्षा व पुष्प वर्षा राम रसोई की व्यवस्था रहेगी।  उन्होंने जानकारी दी है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सरकार में पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं कपिल गर्ग तेल वाले होंगे।
कार्यक्रम में दीप प्रज्जवल राजेश गोयल, राकेश गर्ग, विनय त्यागी पूरा वाले द्वारा किया जायेगा। प्रेसवार्ता के दौरान हरीश गुप्ता अध्यक्ष, अनुज गोयल संरक्षक, सुनील तायल संरक्षक, विशाल गर्ग संरक्षक, नवनीत गुप्ता संगठन मंत्री, विपुल तायल, मोनू गर्ग मीडिया, आदित्य अग्रवाल महामंत्री, विनय त्यागी पूरा वाले, हार्दिक सिंघल, गौरव बंसल, नीरज शर्मा, पं. हंसराज शर्मा, वंश सिंघल, विपुल गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, अमन गर्ग आदि मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =