वैश्विक

Jammu and Kashmir: अंसार गजवातुल हिंद मॉड्यूल का भंडाफोड़, सुरक्षा बलों ने की कार्रवाई, 4 सदस्‍य गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने Jammu and Kashmir  में अंसार गजवातुल हिंद (एजीयूएच) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए संगठन के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह कश्मीर में आतंकवाद के बुनियादी ढांचे के खिलाफ बड़ी सफलता है.

पुलिस के सोमवार को एक प्रवक्ता ने बताया कि इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने एजीयूएच के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और सोपोर से उत्तरी कश्मीर के लिए उसके आका समेत आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि सहयोगी एजेंसी से आतंकवादियों के मुख्य आका की गतिविधि के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद जांच के दौरान श्रीनगर के चनापोरा निवासी मुश्ताक अहमद भट (मुख्य आका) और बडगाम के रहने वाले अशफाक अहमद शाह को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 10 गोलियां और तीन ग्रेनेड बरामद हुए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि उनकी निशानदेही पर आतंकवादियों के दो और मददगारों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान अब्दुल माजिद कुमार और अब्दुल राशिद कुमार के दौर पर हुई है.

उन्होंने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन, 10 गोलियां और 11 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. प्रवक्ता के मुताबिक, शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि एजीयूएच का यह मॉड्यूल सीमापार (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में) बैठे अहसान डार और चौधरी नाम का अन्य व्यक्ति चला रहा था.

उन्होंने बताया, ‘ मॉड्यूल को हिदायत दी गई थी कि बाहरी लोगों, नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए कश्मीर घाटी में हथियारों और गोला-बारूद की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए  ताकि लोगों में डर पैदा हो.’ 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − three =