Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माफी मांगते हुए भविष्य में अपराध न करने का आश्वासन दिया

तितावी। बघरा निवासी हिस्ट्रीशीटर ने थाने पहुंचकर एसओ के समक्ष हाथ जोड़कर व कान पकड़कर गुनाहों की माफी मांगते हुए भविष्य में अपराध न करने का आश्वासन दिया है।

थाना क्षेत्र के बघरा निवासी हसीन कुरैशी पर चोरी व लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

बृहस्पतिवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर हसीन थाने पहुंचा और एसओ राधेश्याम यादव के समक्ष पहुंचकर हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। एसओ के पूछने पर आरोपी ने अपने सभी गुनाहों से तौबा करते हुए भविष्य में किसी भी तरह का अपराध नहीं करने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही उसने कान पकड़कर पूर्व में किए गए अपराधों के लिए भी माफी मांगी। आरोपी से पूरी जानकारी लेने के बाद एसओ ने हिस्ट्रीशीटर को भविष्य में अपराध न करने और पुलिस का सहयोग करने के निर्देश देते हुए घर भेज दिया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =