पूरे Tikait परिवार को बम से उडाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, Muzaffarnagar पुलिस ने किया बडा खुलासा
Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत को पहले बार-बार कॉल कर ओर फिर मैसेज के जरिए पूरे टिकैत परिवार को बम से उडाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Tikait परिवार को बम से उडा देने की धमकी देने का यह मामला पूरे जनपद में सनसनी की वजह बन गया था।
09 मार्च को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने थाना भौराकलां पर तहरीर के माध्यम से सूचना दी थी कि उनके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात द्वारा गाली गलौच की गयी है तथा जान से मारने की धमकी प्राप्त हुई है। इस सम्बन्ध में थाना भौराकलां पर मु0अ0स0-22/2023 धारा-507,506 भादवि पंजीकृत किया गया था। पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी।
पुलिस ने इस मामले में विशाल पुत्र देवा सिंह निवासी हाल पता म0नं0-23ए महेश गार्डन नई अनाज मण्डी गोदाम वाली गली बाबा हरीदास नगर थाना नजफगढ दिल्ली स्थायी पता ग्राम धनाना थाना कथूरा सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार विशाल दिल्ली में रहकर मजदूरी आदि का काम करता है तथा शराब पीने का आदी है। विशाल ने जस्ट डायल से गौरव टिकैत का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और शराब के नशे में गौरव टिकैत के मोबाइल पर काल करके पूरे टिकैत परिवार को बम से उडाने की धमकी दे डाली।
पूछताछ में बम से उड़ाने तथा जान से मारने की योजना की बात निराधार पायी गयी। पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सुधीर कुमार थाना भौराकलां, का0 सन्दीप डागुर, का0 रवि शामिल रहे।

