Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से पैसे निकालने वाले 10 एटीएम व नकदी सहित गिरफ्तार

छपार। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से पैसे निकालने वाले आरोपी को 10 एटीएम व कुछ नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के पुलिस द्वारा की गई गश्त व क्षेत्र मे चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में राजेश पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम चांदपुर थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर बताया जिसके कब्जे से 10 एटीएम कार्ड कार्ड (अलग-अलग बैंकों के), ४५१० रुपये नकद बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त बदल-बदलकर अपने साथियों को लाता था 

एटीएम के बाहर खडा रहता था, कम पढे-लिखे व बुजुर्ग/महिलाएं जब पैसे निकालने आते थे/आती थी तो उनकी मदद करने के बहाने पिन नम्बर पूछकर धोखे से एटीएम कार्ड को हूबहू कार्ड से बदल देते थे तथा बाद में उसी कार्ड से पैसे निकाल कर खर्च करते थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − nine =