मुजफ्फरनगर में एआरटीओ भी हुए कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन दफ्तर रहेगा बंद
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के बढते प्रभाव के कारण आमजन के साथ साथ कई अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट मे आ गए हैं। जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन द्वारा कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर की गई व्यवस्थाओ के बावजूद आमजन के अलावा कई अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट मे आ चुके हैं।
एआरटीओ विनीत मिश्रा हुए कोरोना पॉजिटिव। आज और कल दो दिन के लिए मुज़फ्फरनगर RTO कार्यालय रहेगा बन्द। pic.twitter.com/zun5zsorNW
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 2, 2020
एआरटीओ विनित मिश्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। जिस कारण 2 सितम्बर 2020 एवं 3 सितम्बर 2020 को भोपा रोड ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित ए.आर.टी.ओ कार्यालय बन्द रहेगा।
विदित हो कि बीते दिन ईओ पालिका विनय मणि त्रिपाठी तथा नई मन्डी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
कोरोना वायरस के बढते प्रभाव के कारण प्रशासन द्वारा नागरिको से अधिक से अधिक समय तक घर मे रहने बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलने व घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग करने तथा सैनेटाइजर का प्रयोग करने आदि की अपील की गई है।

