Author: News-Desk

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: माता जन्मोत्सव पर निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा

Muzaffarnagar News: राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा विगत वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है। आज भी षौष पूर्णिमा के शुभावसर पर सेवादारों द्वारा महामाई शाकंभरी माता के जन्मोत्सव पर अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ व माता रानी के जयकारे लगाकर पैदल चलकर निकाली गई

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिनभर सर्द हवाओं का दौर जारी, नहीं मिल रही ठंड से निजात

Muzaffarnagar News: कड़ाके की ठंड में हाथ-पैर सुन्न रहे। घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, में हीटर, वार्मर, गैस बर्नर, अंगीठी, लकड़ी, कोयला, उपले जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास करते रहे। गली मुहल्लों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। किसानों ने खेत में कार्य शुरू करने से पहले पत्ती जलाकर शरीर को गर्म किया, इसके बाद कार्य शुरू किया।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धरपकड अभियान के तहत शराब की भट्टी चलाते दबोचे

Muzaffarnagar News: पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम विपिन व संदीप उर्फ लाला निवासी गण मजलिसपुर तौफीर बताए । पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब, एक ड्रम लोहा, एक कैन प्लास्टिक, एक प्लास्टिक डिब्बा, एक बाल्टी, एक भगोना एल्यूमिनियम,.एक पतीला आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितो को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:  भंडारे के साथ मां शाकुम्भरी का जन्मोत्सव सम्पन्न, पर्व पत्रिका का हुआ वितरण

Muzaffarnagar News: इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें नगर के प्रबुद्धजनों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिद्धपीठ वाले गुरूजी ने जानकारी दी है कि पर्व पत्रिका को इस बार जनवरी से दिसम्बर माह के लिए तैयार कराया गया है। माताओं, बहनों की सुविधा के लिए चन्द्रदर्शन, तारादर्शन, होलिका दहन, चन्द्रोदय का सटीक समय इसमे दिया गया है

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने फूंका सपा प्रत्याशी का पुतला, सात लोगों पर केस दर्ज

Muzaffarnagar News: सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने पुतला फूंकने के मामले में गांव के सात लोगों पर केस दर्ज किया है।ऐसा ही भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह सैनी का भी विरोध क्षेत्र में काफी देखने को मिल रहा है। जिस तरह से दोनों पार्टियों के नेताओं का क्षेत्र में विरोध है उसे दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

Read more...
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कोविड काल में ऑनलाइन करें आवेदन आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश, ऑनलाइन फार्म भरने के

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:  कन्या पूजन के साथ मनाया शाकम्भरी जन्मोत्सव

Muzaffarnagar News: कार्यक्रम मे डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारियों साथी मीडियाकर्मियो सहित कई गणमान्य लोगो ने धार्मिक अनुष्ठान मे हिस्सा लेते हुए धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित बंशीधर पोखरियान द्वारा हवन-पूजन के साथ कि गया। इस अवसर पर मां शाकम्भरी के मुर्ति के सम्मुख शाक-सब्जी,फल-फूल समर्पित किए गए। तथा पूजा स्थल को रंगीन गुब्बारो से भव्य रूप से सजाया गया।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: धान खरीद में 5.78 करोड़ की खरीद में हुई बड़ी हेराफेरी, कागजों पर रोजाना खरीद दिखाई जा रही

Sonbhadra News: पूर्वाचल नव निर्माण किसान मंच और पूर्वाचल नव निर्माण मंच ने धान खरीद में बरती जा रही कथित धांधली को लेकर अधिकारियों पर उदासीनता बरते जाने का आरोप लगाया है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। किसान नेता गिरीश पांडेय का कहना है कि कभी अवकाश के नाम पर, कभी कार्य बहिष्कार के नाम पर तो कभी मजदूरों के अभाव के नाम पर किसानों की धान खरीद प्रभावित की जा रही है।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: नकली शराब फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा,तीन गिरफ्तार

Mirzapur News: अपर पुलिस अधीक्षक नगर, संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वबुन सरोज, अजय कुमार, राजेश सोनकर और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन में इस का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि यह लोग अपमिश्रित शराब तैयार करने के बाद इसे संजू जायसवाल को भेज दिया जाता था।

Read more...
उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: एप्पल के पूर्व कर्मचारी को AAP ने बनाया नोएडा से उम्मीदवार

UP Election 2022: बीजेपी ने गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही फिर से मैदान में उतारा है. नोएडा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया गया है. पंकज सिंह 2017 में पहली बार नोएडा से विधायक चुने गए थे. इस समय पंकज सिंह पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है.

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संयुक्त किसान मोर्चा के मिशन UP से पहले Naresh Tikait ने खुलकर किया सपा-रालोद का समर्थन

Muzaffarnagar News: रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने अपने पुराने साथी और दो बार के विधायक रहे राजपाल सिंह बालियान को बुढ़ाना सीट से रालोद का टिकट दिया है। सिंबल मिलने के बाद राजपाल सिसौली पहुंचे।थोड़ी देर बाद ही मीरापुर से गठबंधन प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान भी वहां पहुंच गए। दोनों प्रत्याशियों ने नरेश टिकैत (Naresh Tikait) से आशीर्वाद लिया और उनके हाथों सिंबल पत्र भी लिया।

Read more...