वैश्विक

कर्नल बताकर ऑटो ड्राइवर ने लाखों रुपए ठगे, पठानकोट से गिरफ्तार करने के लिए आई Pune Police

Pune Police ने 55-वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को कर्नल बताकर सेना में नौकरियों के नाम पर कई उम्मीदवारों से कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी की थी. 

आरोपी संजय सावंत को Pune Police की अपराध शाखा और सैन्य खुफिया (एमआई) के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया. उसे पंजाब में पठानकोट पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां उसके खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है.

Pune Police ने बताया कि सावंत ने 30 साल तक पुणे के देहू रोड स्थित केंद्रीय आयुध डिपो (सीओडी) में मजदूर के रूप में काम किया था और उसके बाद वह ऑटोरिक्शा चलाने लगा था.

उन्होंने बताया कि पठानकोट में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था. पठानकोट पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पुणे भी आई थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =