उत्तर प्रदेश

Ayodhya News: अयोध्या में जमीन खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार, सपा व भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर पीछे ढकेल दिया- भूपेश बघेल

Ayodhya News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अयोध्या में अफसरों की जमीन खरीद-फरोख्त मामले में भाजपा सरकार को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के लोग, अधिकारी और नेता अयोध्या में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अयोध्या में राम नाम की लूट मची हुई है। कौड़ियों के दाम जमीन खरीद कर 1300% महंगी जमीन को अधिकारी व नेता बेच रहे हैं।

बीकापुर विधान सभा क्षेत्र के दशरथपुर में गुरुवार को भूपेश बघेल ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि मिशन 2022 में  लोगों को अपने हित, रोजगार व विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान करना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी व राष्ट्रीय निषाद संघ के संयुक्त आयोजन में जुटे ग्रामीणों से रूबरू होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदलाव का मन बना चुका है।

उन्होंने कहा कि Priyanka Gandhi लगातार प्रदेश की महिला शक्ति के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी और नौजवानों, किसानों की आवाज उठा रही हैं। प्रदेश की 6.50 करोड़ नारी शक्ति को प्रियंका गांधी के रूप में अपनी नेता मिल चुकी हैं। सपा व भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर पीछे ढकेल दिया है। पूरे पांच साल सपा नेता अखिलेश मौन धारण किए थे।

छत्तीसगढ़ में एमएसपी के ऊपर गेहूं, धान 2500 रुपये क्विंटल खरीद किया है। सरकार को को उचित मूल्य निर्धारण करना चाहिए। कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी 2500 कुंतल गेहूं और धान, 400 रुपया कुंटल पर गन्ना खरीदेगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवाने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी आप के मुद्दों पर बात करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसले सांड चर रहे हैं। राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी लौटन राम निषाद ने कहा कि धर्म और जाति की राजनीति करने वालों को जनता नकारने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी शहादत और बलिदान की पार्टी है।

कांग्रेस पार्टी ने कभी समझौता नहीं किया। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों की सेवा करने की भावना में विश्वास करती है। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहा हूं। कांग्रेस के चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ से चुनावी प्रेक्षकों की आंखे फट गई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, रामदास वर्मा, मधु पाठक, शालिनी द्विवेदी, अहमद कुरैशी, जहीर अहमद, कर्मराज यादव, अमरजीत निषाद, ईश्वरदास जायसवाल, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, अनुराग सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, मनोज यादव फौजी, प्रदीप निषाद, अमित पटेल, अंकित बागबहरा, जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ, राजकुमार सिंह, दीप नारायण शुक्ला, सुनील पाठक, शरद शुक्ल, अरविंद निषाद, सुप्रिया, माधव प्रसाद, पूर्व विधायक ने धन्यावाद ज्ञापित किया। कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने दावा किया कि किसानों की समस्या व महिला उत्पीड़न की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का स्थानीय धड़ा लगातार संघर्षरत रहा है और संघर्ष का यह दौर भविष्य में भी बदस्तूर जारी रहेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =