Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

25 हजार का इनामी दबोचा

मुजफ्फरनगर। चैंकिंग के दौरान थाना भोपा से गैंगेस्टर, गौकशी, पुलिस मुठभेड के अभियोगों में वांछित व २५ हज़ार रुपए का ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना भोपा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना भोपा से गैंगेस्टर, गौकशी,पुलिस मुठभेड के अभियोगों में वांछित व २५ हज़ार रुपए का ईनामी अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर ग्राम रहमतनगर के जंगल में छिपा है, जो किसी घटना को अंजाम देने वाला है, मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर ग्राम रहमतनगर के जंगल में अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर को तलाश किया गया तो अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर व उसके ०२ साथी अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया,

ग्राम रहमतनगर के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में ’०१ शातिर वांछित व २५ हज़ार रुपए का ईनामी अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर निवासी ग्राम नन्हेडी थाना भोपा मु०नगर घायल हुआ । थाना भोपा पुलिस ने अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर उपरोक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर उपरोक्त के ०२ साथी अभियुक्त १.कय्यूम पुत्र इस्माईल निवासी ग्राम नन्हेडी थाना भोपा मु०नगर २.इरफान पुत्र हनीफ निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार मु०नगर मोके से भागने में सफल हो गए है, जिनकी गिरफ्तरी हेतु लगातार काम्बिंग जारी है मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर उपरोक्त व थाना भोपा पर तैनात आरक्षी अरुण घायल हो गये है। जिनको उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचे मय ०२ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा से २५ हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + twenty =