समाचार
सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मुज़फ्फरनगर। पुलिस ने किया महिलाओ की सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें जागरूक करते हुए कहा कि डरें नहीं, सहें नहीं..छात्राओं को दी गयी उनकी सुरक्षा के अधिकारों के प्रति सजग रहने की ट्रेनिग। छात्राओं को महिला पुलिस द्वारा बताया गया 1090, 100 और 181 .. ये तीनों हेल्पलाइन आपकी अपनी ताकत हैं। फुगाना पुलिस द्वारा बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत बालमुकुंद जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं को उपरोक्त हेल्प लाइन की जानकारी दी गयी ,एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा चलवाई जा रही महिला सुरक्षा कार्यशाला के अंतर्गत छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जोश पुलिस को दिया आश्वासन डट कर करेगी मुकाबला।
विकास कार्यो की प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने की समीक्षा
मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर कोर कमेटी की बैठक की। जिसमें जनपद के विकास कार्यो पर चर्चा की गई तथा विकास कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कोर कमैटी की बैठक मे सभी विधायक व केन्द्रीय राज्यमंत्री मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह करीब पौने सात बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देहरादून शताब्दी एक्स.द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के लघु उद्योग विकास मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना का स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा अधिकारी कार द्वारा मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर लेकर पहुंचे।
जहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो आयुष बोर्ड के चेयरमैन डा.सुभाष चन्द शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, जगदीश पांचाल, शरद शर्मा, अशोक बाठला, सभासद बोबी गोयल,वरिष्ठ नेता संजय गर्ग आदि कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री सतीश महाना का स्वागत किया। जिसके पश्चात उन्होने कोर कमेटी की बैठक ली। जिसमे जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी,केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान सहित पांचो विधायक नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, चरथावल विधायक विजय कश्यप, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवॉल,खतौली विधायक विक्रम सैनी,जिला महामंत्री हरीश अहलावत मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कोर कमेटी की बैठक के दौरान जनपद के विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की तथा जिले मे होने वाले विकास कार्यो के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोकनिर्माण विभाग मे आयोजित मीटिंग के पश्चात मंत्री सतीश महाना रूडकी रोड स्थित खादी ग्राम उद्योग के लिए शॉपिंग मॉल बनाने के लिए अन्य प्रस्तावित कार्यो के सन्दर्भ मे कम्बल कारखाना पहुंचे तथा स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी तथा सभी विधायक व जिला महामंत्री, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग,प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कम्बल कारखाने पर स्थलीय निरीक्षण् ा के पश्चात मंत्री सतीश महाना नेताओ व अधिकारियो के साथ बुढाना के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होने बुढाना ब्लॉक के ग्राम सोहजनी तगान मे वृक्षारोपण किया तथा बुढाना ब्लॉक मे भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। जिसके पश्चात वे बुढाना से ही वाया मेरठ,हापुड गाजियाबाद से यू.पी.सदन, नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
मुजफ्फरनगर। बुलट बाइक में कार द्वारा टक्कर मार देने से बुलट बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्योतिबाफूले नगर जनपद के खजूरी गांव निवासी ओमबीर ३५ अपनी पत्नी रेखा देवी २५ के साथ पंजाब के मोहाली जिले के गांव कुराली में रहता है। बुधवार को ओमबीर अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर पंजाब से वापस अपने घर आ रहा था। देर शाम मेरठ-करनाल हाइवे पर फुगाना के भौरा कलां मोड़ पर उसकी बाइक गांव भौरा कलां की ओर से तेज गति से आ रही होंडा सिटी कार की चपेट में आ गयी। जिससे ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की जानकारी दे दी है। पुलिस कार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
कबाडी के यहां मारा छापा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मेरठ रोड स्थित मिलन मार्किट से गाडियां काटते हुए कबाडी को कई कटे हुए वाहनो सहित हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अभिषेक चौधरी के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत खालापार चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर मेरठ रोड स्थित मिलन टाकीज मार्किट मे छापामारी करते हुए एक कबाडी को कई कटे हुए वाहनो के साथ हिरासत मे ले लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के पश्चात इस सम्बन्ध मे ठोस कार्यवाही की जाएगी।
किशोरियों को दी गयी पोषण संबंधी जानकारी
मुजफ्फरनगर। बाल विकास परियोजना विभाग ने किशोरी बालिकाओं को पोषण, पूरक आहार, एनीमिया, निगरानी, आहार सहित शिक्षा और स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर जागरूक किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जनकपुरी व सर्वट आंगनबाड़ी केन्द्र पर किशोरी दिवस मनाया गया। इसमें एनीमिया की रोकथाम के लिए जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विशेष अभियान चला कर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीएस मिश्रा ने बताया कि किशोरी दिवस के लिए विभाग की ओर से हर संभव सहायता दी जाती है और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ परिवार को भी स्वस्थ रखने के लिए घरेलू उपायों से अवगत कराया जाता है। आशा,एएनएम और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं को आमंत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बुधवार को जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं से संबधित विषयों पर चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ११ से १४ साल की किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम पर विशेष फोकस रहा। उन्होंने बताया कि एएनएम सब सेंटर पर एनीमिया से ग्रसित किशोरियों को हेल्थ कार्ड जारी किये गये। इसमें किशोरी बालिकाओं के वजन, ऊंचाई, बॉडी मॉस इंडेक्स, आईएफए पूरक, डी वार्मिग, रेफरल सेवाएं, टीकाकरण आदि की सूचना दर्ज की जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी गीतांजलि वर्मा ने बताया किशोरी दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्र पर आईएफए टेबलेट (विटामिन सी युक्त) किशोरियों को दी गई। जिन बालिकाओं ने पिछले तीन माह से एक गोली या कम गोलियों का सेवन किया, उनको विशेष परामर्श देते हुए दवा के नियमित सेवन के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें खानपान के लिए गुड़,चना, सहजन, अंकुरित दालें, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, प्रोटीन युक्त भोजन के सेवन से संबंधित जानकारी दी गयी। किशोरी दिवस ८ तारीख को मनाया जाता है लेकिन मुजफ्फरनगर में इस दिवस को आज ही मनाया गया।
आईएफ टेलबेट लेने का तरीका-इस गोली को दूध, चाय ,कॉफी के साथ नहीं दिया जाना चाहिए। आयरन की गोली के साथ नीबूं पानी, संतरा, कीनू, आंवला आदि दिया जाए क्योंकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
मीरापुर। ईद के मद्देनजर सीओ जानसठ सोमेन्द्र नेगी व मीरापुर थानाध्यक्ष पंकज त्यागी ने मीरापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर मीरापुर क्षेत्र के लोगो ने सहयोग करने की बात की। थाना मीरापुर परिसर में ईद उल अजहा (बकरीद) के मद्देनजर सीओ जानसठ सोमेन्द्र नेगी व इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने क्षेत्रवासियों के साथ शांति समिति की बैठक की। इस दौरान बैठक मे पहुंचे सीओ जानसठ सोमेन्द्र नेगी व थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से आगामी त्योहार मिल जुलकर मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। क्षेत्र शांति व्यवस्था बनाए रखें, तथा खुले में कोई भी कुर्बानी न करे और कुर्बानी के साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे।
चोरी से हड़कम्प
मीरापुर। मीरापुर थानाक्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में चोरो ने बीतीरात करीब आधा दर्जन किसानों के नलकूपों में चोरी कर वहां से लाखों रूपये का सामान चोरी कर लिया। पीडित किसानों ने अज्ञात चोरो के विरूद्ध तहरीर दी है ग्राम कुतुबपुर निवासी अजीत पुत्र लाभसिंह व ओमवीर, प्रताप, नवीन, रोहिल की कृषि भूमि गांव के जंगल में स्थित है तथा उक्त सभी किसानों ने अपने खेतो पर नलकूप लगवाए हुए है। बीतीरात चोरो ने सभी किसानों के नलकूपों पर बने कमरे में घुसकर वहां से मोर्टर, स्टार्टर आदि का सामान चोरी कर लिया। सेवेरा होने पर जब किसानों अपने खेतो पर पहुंचे तो उन्हे चोरी की जानकारी लगी।
कन्या सुमंगला योजना का बेटियों को मिलेगा लाभ
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कन्या सुमंगला योजना के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में समर्पित बीना शर्मा और जिला प्रोबेशन अधिकारी, डायट प्राचार्य और डायट के करीब ३५० प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जानकारी देते हुए बीना शर्मा ने कहा कन्या सुमंगला योजना का बेटियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने महिलाओं की विभिन्न हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कन्या सुमंगला योतना पर विस्तार से चर्चा की। सभी एबीआरसी और बालिकाओं को कन्या सुमंगला फार्म भी दिए। .
पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र में थाना प्रभारी तितावी डी के त्यागी ने क्षेत्र में पुलिस दलबल को साथ लेकर जबरदस्त वाहन चेंकिंग की ओर बगैर हेलमेट व सीटबेल्ट ना लगाने वालों को दी हिदायत जब से एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर जिले की कमान संभाली हैं तब से मुजफ्फरनगर के सभी थानाप्रभारीयों ने जबरदस्त वाहन चेंकिंग अभियान भी चलाया हुआ हैं वही थानाप्रभारी तितावी डी के त्यागी ने स्वयं चेंकिंग अभियान की सम्भाले हुए है सड़क पर दुपहिया वाहनों को रोककर व उनकी पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
प्राथमिकता से हो पीड़ितों की सुनवाईः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारी पीडितो की प्राथमिकता पर सुनवाई करें ताकि उन्हे एसएसपी कार्यालय तक आने की जरूरत ना पडे। रेंडम चैकिंग प्रतिदिन जारी रहेगी तथा पेंडिग विवेचनाओ का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यो के प्रति हिला हवाली कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।
पुलिस लाईन स्थित सभागार मे क्राइम मीटिंग मे मौजूद थाना प्रभारियो व चौकी प्रभारियो को निर्देशित करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने उक्त उदगार व्यक्त किए। एसएसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान विभिन्न समस्याओ पर बिन्दुवार समीक्षा की । एसएसपी अभिषेक यादव ने पहली क्राइम मीटिंग ली। एसएसपी ने बैठक मे मौजूद सभी क्षेत्राधिकारियो,थाना प्रभारियो व इंस्पैक्टस व चौकी प्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव ने क्लियर कट निर्देश दिए कि अवैध शराब, कच्ची जहरीली शराब जिस थना क्षेत्र या किसी शराब के ठेके मालिक की संलिप्तता से बिकती पाई गई तो संबधित ठेकेदार के साथ-साथ उस सम्बन्धित थाना पुलिस पर भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि गैंगस्टर के आधीन जनपद के सबसे बडे अपराधियो की प्रोपर्टी होगी कुर्क, अब पूरा जनपद वायरलैस सैट पर मौजूद रहेगा। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नही होगी। कमांडर द्वारा खासकर थाना इंचार्ज व चौकी इंचार्ज को दी हिदायत, चोर बाजारी व लिखा पडी लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी जो भी आईओ रडार पर आ गया वह सीधा सस्पैंड होगा। उन्होने थाना प्रभारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सटटा,गोकशी जैसी समाज विरोधी कृत्यो को बर्दाश्त नही किया जाएगा। एक दूसरे पर टाल मटोल करने वाला कल्चर उन्हे कतई बर्दाश्त नही है। अतः कार्यो के प्रति लापरवाही ना बरती जाए। रेंडम चैकिंग प्रतिदिन जारी रहेगी।
एसएसपी अभिषेंक यादव ने क्राइम मीटिंग मे मौजूद थाना प्रभारियो व चौकी प्रभारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि लम्बित चल रही सभी विवेचाओक का समय रहते निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि थाने पर पहुंचने वाले पीडितो की प्राथमिकता पर सुनवाई की जानी चाहिए। उन्होने सख्त लहजे मे कहा कि पीडितो ने यदि एसएसपी कार्यालय के चक्कर काटे तो सम्बन्धित थाना प्रभारियो को जवाब तलब किया जाएगा।
छात्रों के दो गुटों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। छात्रों के दो गुटों के बीच संघर्ष होने से अफरा तफरी मच गयी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर छात्र मौके से फरार हो गये। बाद में हमलावर छात्रों पर दूसरे गुट के छात्रों ने जिला अस्पताल गेट पर हमला कर दिया। जिससे वहां भी भगदड और अफरा तफरी मच गयी। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य समाज रोड स्थित इस्लामिया इंटर कालेज और डीएवी इंटर कालेज के छात्रों के बीच विवाद चला आ रहा है आज डीएवी कालेज के गेट के सामने दूसरे गुट के छात्रों ने कुछ छात्रों पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर बैल्टे और लात घूसे चले। जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी। पुलिस उस ओर दौड़ पडी। पुलिसकर्मियों को देखकर हमलावर छात्र मौके से फरार हो गये। बाद में पिटाई का शिकार हुए छात्रों ने दो तीन हमलावर छात्रों को जिला अस्पताल के गेट पर दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की। भीड़ जुट जाने पर जिला अस्पताल चौकी में तैनात पुलिसकर्मी भी वहां पर पहुंचे जिस पर हमलावर छात्र मौके से फरार हो गये।
त्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
चरथावल। आगामी ईद उल अजहा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन आदि त्यौहारो को देखते हुए चरथावल कस्बे में स्थित कमला फार्म हाउस में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे बोलते हुए एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि त्यौहार मिलजुलकर मनाने चाहिए उन्होंने कहा कि ईद एक समुदाय का त्यौहार नहीं हैं सभी को एक दुसरे के त्यौहार में शरीक होकर सौहार्द्र पूर्ण तरीके से मनाना चाहिए उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही आपत्तिजनक पोस्ट से भी दूर रहने की सलाह दी सीओ सदर धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि सच्ची कुर्बानी वहीं हैं जो प्रेम पूर्वक तरीके से त्यौहार को मनाये तथा किसी की भावना को कोई आघात न पहुँचे एवं कुर्बानी को उसी स्थान पर करें जहाँ प्रति वर्ष करते आ रहे हैं थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने कहा कि त्यौहारो को सभी को आपस में मिलकर मनाने से आपसी सौहार्द्र और एकता को बल मिलता हैं एकता से ही बड़ी से बड़ी समस्याओं को हल किया जा सकता हैं समाज के सभी जिम्मेदार लोगों को सभी से अपील करते हुए एकता की सोच सिखाते हुए आपसमें भाई चारा रखना चाहिए एकता एवं सगंठन से सभी के कार्य हो सकते हैं इस मौके पर कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी,एसआई राजकुमार,एसआई जितेंद्र सिंह,एसआई संजय त्यागी,एसआई शिवकुमार,एसआई हरिराज सिंह,सिपाही राहुल त्यागी,भाकियू नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल,संजीव शर्मा,मनीष गर्ग,हुसैन प्रधान,नफीस प्रधान,मास्टर इस्लाम,मास्टर कुशलपाल,मतलूब राईन,कुंवर शहजाद राणा,ताजीम प्रधान आदि मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी केन्द्रों व जिला अस्पताल में मनाया गया किशोरी दिवस
किशोरियों को दी गयी पोषण संबंधी जानकारी
मुजफ्फरनगर। बाल विकास परियोजना विभाग ने किशोरी बालिकाओं को पोषण, पूरक आहार, एनीमिया, निगरानी, आहार सहित शिक्षा और स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर जागरूक किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जनकपुरी व सर्वट आंगनबाड़ी केन्द्र पर किशोरी दिवस मनाया गया। इसमें एनीमिया की रोकथाम के लिए जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विशेष अभियान चला कर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीएस मिश्रा ने बताया कि किशोरी दिवस के लिए विभाग की ओर से हर संभव सहायता दी जाती है और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ परिवार को भी स्वस्थ रखने के लिए घरेलू उपायों से अवगत कराया जाता है। आशा,एएनएम और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं को आमंत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बुधवार को जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं से संबधित विषयों पर चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 11 से 14 साल की किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम पर विशेष फोकस रहा। उन्होंने बताया कि एएनएम सब सेंटर पर एनीमिया से ग्रसित किशोरियों को हेल्थ कार्ड जारी किये गये। इसमें किशोरी बालिकाओं के वजन, ऊंचाई, बॉडी मॉस इंडेक्स, आईएफए पूरक, डी वार्मिग, रेफरल सेवाएं, टीकाकरण आदि की सूचना दर्ज की जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी गीतांजलि वर्मा ने बताया किशोरी दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्र पर आईएफए टेबलेट (विटामिन सी युक्त) किशोरियों को दी गई। जिन बालिकाओं ने पिछले तीन माह से एक गोली या कम गोलियों का सेवन किया, उनको विशेष परामर्श देते हुए दवा के नियमित सेवन के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें खानपान के लिए गुड़,चना, सहजन, अंकुरित दालें, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, प्रोटीन युक्त भोजन के सेवन से संबंधित जानकारी दी गयी। किशोरी दिवस 8 तारीख को मनाया जाता है लेकिन मुजफ्फरनगर में इस दिवस को आज ही मनाया गया।
आईएफ टेलबेट लेने का तरीका- इस गोली को दूध, चाय ,कॉफी के साथ नहीं दिया जाना चाहिए। आयरन की गोली के साथ नीबूं पानी, संतरा, कीनू, आंवला आदि दिया जाए क्योंकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता ह
गन्ना सर्वे के सत्यापन में होगा माफिया का खुलासा
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने इस बार गन्ने का ऑनलाइन सर्वे कराया है। गन्ना सर्वे के बाद अब सत्यापन कार्य चल रहा है। सत्यापन में किसानों से उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन की फरद या हिस्सा प्रमाणपत्र लिया जा रहा है। कागजात जमा नहीं करने पर अब तक फर्जी तरीके से गन्ने का बांड भरने वाले किसानों की छुट्टी हो जाएगी। सरकार ने उन किसानों को चिह्नित करने के निर्देश विभाग को दिए हैं जो अब तक फर्जी तरीके से पर्ची लेकर गन्ना डालते रहे हैं। प्रक्रिया ऑनलाइन होने से ऐसे सभी लोगों के नाम भी सामने आ जाएंगे। गन्ना विभाग में बिना जमीन के गन्ने की पर्ची प्राप्त करने वाले गन्ना माफिया इस बार करोड़ों के खेल से बाहर हो जाएंगे। लंबे समय से गन्ना सुपरवाइजरों की मिलीभगत से सर्वे के दौरान इन फर्जी किसानों को शामिल कर बांड भर दिया जाता था। प्रदेश सरकार ने इस बार गन्ना सर्वे को लेकर दो बड़े कदम उठाए हैं। एक तो लंबे समय से जमे सभी गन्ना सुपरवाइजर के तबादले कर दिए गए हैं। 45 सुपरवाइजर के तबादले गत वर्ष कर दिए गए, बचे 32 सुपरवाइजर इस वर्ष अन्य जिलों में भेज दिए गए। दूसरा कदम है कि गन्ना सर्वे की पूरी प्रक्रिया ऑन लाइन की गई है। एक-एक किसान का डाटा जिनको पर्ची जारी हो रही थी, ऑन लाइन हो गया है। गन्ना सर्वे में दो लाख एक हजार किसान जिले में सामने आए हैं, जो गन्ने की खेती कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इन सभी किसानों का सत्यापन कराने के आदेश गन्ना विभाग को दिए हैं। सहारनपुर मंडल को छोड़ अन्य अधिकतम जिलों में गन्ना सर्वे के सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। यहां 31 अगस्त तक सत्यापन का काम पूरा होने की उम्मीद है। सत्यापन के लिए इस बार किसानों की बैंक पास बुक, आधार कार्ड, जमीन की फरद या हिस्सा प्रमाणपत्र लिया जा रहा है। इन कागजों को भी ऑनलाइन चढ़ाया जा रहा है। ऐसे में वे सभी फर्जी किसान सामने आ जाएंगे, जिनका फर्जी तरीके से अब तक बांड भरा जाता रहा है। सूत्रों की माने तो जिले में यह संख्या दस हजार से ऊपर पहुंच सकती है।
तीन हजार हेक्टेयर बढ़ा गन्ने का क्षेत्रफल-जिले में गन्ने का क्षेत्रफल इस बार दो प्रतिशत बढ़ा है। बीते वर्ष गन्ने का क्षेत्रफल एक लाख 39 हजार हेक्टेयर था। इस बार यह एक लाख 42 हजार हेक्टेयर पर पहुंच गया है। गन्ना जिले की मुख्य फसल है और 80 प्रतिशत किसान जिले में गन्ने की ही खेती करते हैं।
31 तक पूरा करेंगे सत्यापन-उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर डा. दिनेश्वर मिश्र का कहना है कि ऑन लाइन सर्वे होने के कारण इस बार फर्जी पर्ची का खेल पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। 31 अगस्त तक हम सर्वे के सत्यापन का काम पूरा कर देंगे। इसके बाद ही सामने आएगा कि कितने लोग फर्जी तरीके से गन्ने की पर्ची प्राप्त कर रहे थे।
