कानून व्यवस्था मे लचीलापन होने का आरोप लगाते हुए सपाईयों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओ ने बढती मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा कानून व्यवस्था मे लचीलापन होने का आरोप लगाते हुए कचहरी मे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्रित सपाईयो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व मे एकत्रित सपाईयो द्वारा जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा राज मे प्रदेश बना हत्या प्रदेश चारो तरफ जंगलराज व्याप्त है। फजी एनकाउंटर हो रहे हैं विशेष वर्गो मे हत्या की घटनाए बढी है। लोकतन्त्र पर भ्रष्ट तन्त्र भारी हैं सोनभद्र जिले के उम्मा गांव मे जिस जमीन के लिए खूनी नरसंहार हुआ, उस जमीन को आदिवासियो को आवंटित कर राजस्व अभिलेखो मे उनके नाम स्थायी रूप से दर्ज किया जाए।
ई.वी.एम.मशीन पर मतदाताओ का भरोसा नही, मतदाताओ को बिना उलझन के सुविधाजनक मतदान की दृष्टि से निष्पक्ष स्वतन्त्र चुनाव बैलेट पेपर से कराने की व्यवस्था हो जन विश्वास की बहाली के लिए बैलेट से चुनाव आवश्यक। महिलाओ के साथ छेडखानी,बलात्कार, बच्चियो के साथ दुष्कर्म और हत्या, अपहरण की घटनाओ मे बाढ आ गयी है। बिजली कटौती, दरो मे भारी वृद्धि, आम जनता की कमर टूटी,डीजल,पैट्रोल और रसोई गैस के दामो मे लगातार वृद्धि से जनता परेशान है। मौजूदा सरकार मे प्रदेश का नौजवान और मजदूर बेरोजगारी का शिकार है। विभिन्न उद्योगो मे छटनी से बेकारी मे भारी वृद्वि। किसानो का कर्ज माफ नही हो रहा है। बदहाली किसान आत्म हत्या कर रहे हैं।
खाद, बीज, कीटनाशक समय से ना मिलने से किसान तबाह है। ज्ञापन मे बताया गया कि ज्ञापन गन्ना किसानो का बकाया मूल्य का भुगतान अभी तक क्यो नही किया गया। सडका के गड्ढा मुक्त करने की योजना भ्रष्टाचार की शिकार है। यातायात एवं परिवहन की व्यवस्था भी कुछ अच्छी नही है। ज्ञापन सौपने वालो मे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, किसान नेता राजीव बालियान एड.,पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, शहराध्यक्ष वसी अंसारी, चन्दन चौहान,गौरव जैन, जिला महासचिव जिया चौधरी, वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा,शलभ गुप्ता एड.,सुजात राणा,निधिश राज गर्ग, राशिद सिददकी, विकास गोस्वामी, राकेश शर्मा आदि सैकडो सपाई मौजूद रहे।
