Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विकास कार्यो की प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने की समीक्षा

Whatsapp Image 2019 08 08 At 12.42.10 Pm |मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर कोर कमेटी की बैठक की। जिसमें जनपद के विकास कार्यो पर चर्चा की गई तथा विकास कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कोर कमैटी की बैठक मे सभी विधायक व केन्द्रीय राज्यमंत्री मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह करीब पौने सात बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देहरादून शताब्दी एक्स.द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के लघु उद्योग विकास मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना का स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा अधिकारी कार द्वारा मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर लेकर पहुंचे।
जहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो आयुष बोर्ड के चेयरमैन डा.सुभाष चन्द शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, जगदीश पांचाल, शरद शर्मा, अशोक बाठला, सभासद बोबी गोयल,वरिष्ठ नेता संजय गर्ग आदि कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री सतीश महाना का स्वागत किया। जिसके पश्चात उन्होने कोर कमेटी की बैठक ली। जिसमे जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी,केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान सहित पांचो विधायक नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, चरथावल विधायक विजय कश्यप, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवॉल,खतौली विधायक विक्रम सैनी,जिला महामंत्री हरीश अहलावत मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कोर कमेटी की बैठक के दौरान जनपद के विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की तथा जिले मे होने वाले विकास कार्यो के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोकनिर्माण विभाग मे आयोजित मीटिंग के पश्चात मंत्री सतीश महाना रूडकी रोड स्थित खादी ग्राम उद्योग के लिए शॉपिंग मॉल बनाने के लिए अन्य प्रस्तावित कार्यो के सन्दर्भ मे कम्बल कारखाना पहुंचे तथा स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी तथा सभी विधायक व जिला महामंत्री, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग,प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कम्बल कारखाने पर स्थलीय निरीक्षण् ा के पश्चात मंत्री सतीश महाना नेताओ व अधिकारियो के साथ बुढाना के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होने बुढाना ब्लॉक के ग्राम सोहजनी तगान मे वृक्षारोपण किया तथा बुढाना ब्लॉक मे भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। जिसके पश्चात वे बुढाना से ही वाया मेरठ,हापुड गाजियाबाद से यू.पी.सदन, नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “विकास कार्यो की प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − five =