खबरें अब तक...

समाचार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का दिया संदेश6 6 |
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार मे सामाजिक बुराई कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने तथा बेटियों की शिक्षा के प्रति नागरिको को जागरूक करने के उददेश्य से लिए शासन द्वारा जारी बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के साथ साथ जनपद मे भी बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शासन के निर्देशो के चलते विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओ के अलावा सामाजिक एंव स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारी इस मुहिम को आगे बढा रहे हैं। इसी संदर्भ मे आज कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अर्न्तगत महिला कल्याण व जिला प्रोबेशन की तरफ से प्राथमिक विद्यालयो की बालिकाओं की पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमे सैंकडो बालिकाओ ने पेन्टिंग बनाई। पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न स्कूलो की अनेक छात्राओ ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग की अधिकारियो के अलावा समाजसेवी बीना शर्मा आदि मौजूद रही। जिन्होने पेन्टिंग प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने वाली छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

सपाईयों ने किया प्रदर्शन1 6 |
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओ ने बढती मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा कानून व्यवस्था मे लचीलापन होने का आरोप लगाते हुए कचहरी मे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्रित सपाईयो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व मे एकत्रित सपाईयो द्वारा जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा राज मे प्रदेश बना हत्या प्रदेश चारो तरफ जंगलराज व्याप्त है। फजी एनकाउंटर हो रहे हैं विशेष वर्गो मे हत्या की घटनाए बढी है। लोकतन्त्र पर भ्रष्ट तन्त्र भारी हैं सोनभद्र जिले के उम्मा गांव मे जिस जमीन के लिए खूनी नरसंहार हुआ, उस जमीन को आदिवासियो को आवंटित कर राजस्व अभिलेखो मे उनके नाम स्थायी रूप से दर्ज किया जाए। ई.वी.एम.मशीन पर मतदाताओ का भरोसा नही, मतदाताओ को बिना उलझन के सुविधाजनक मतदान की दृष्टि से निष्पक्ष स्वतन्त्र चुनाव बैलेट पेपर से कराने की व्यवस्था हो जन विश्वास की बहाली के लिए बैलेट से चुनाव आवश्यक। महिलाओ के साथ छेडखानी,बलात्कार, बच्चियो के साथ दुष्कर्म और हत्या, अपहरण की घटनाओ मे बाढ आ गयी है। बिजली कटौती, दरो मे भारी वृद्धि, आम जनता की कमर टूटी,डीजल,पैट्रोल और रसोई गैस के दामो मे लगातार वृद्धि से जनता परेशान है। मौजूदा सरकार मे प्रदेश का नौजवान और मजदूर बेरोजगारी का शिकार है। विभिन्न उद्योगो मे छटनी से बेकारी मे भारी वृद्वि। किसानो का कर्ज माफ नही हो रहा है। बदहाली किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। खाद, बीज, कीटनाशक समय से ना मिलने से किसान तबाह है। ज्ञापन मे बताया गया कि ज्ञापन गन्ना किसानो का बकाया मूल्य का भुगतान अभी तक क्यो नही किया गया। सडका के गड्ढा मुक्त करने की योजना भ्रष्टाचार की शिकार है। यातायात एवं परिवहन की व्यवस्था भी कुछ अच्छी नही है। ज्ञापन सौपने वालो मे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, किसान नेता राजीव बालियान एड.,पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, शहराध्यक्ष वसी अंसारी, चन्दन चौहान,गौरव जैन, जिला महासचिव जिया चौधरी, वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा,शलभ गुप्ता एड.,सुजात राणा,निधिश राज गर्ग, राशिद सिददकी, विकास गोस्वामी, राकेश शर्मा आदि सैकडो सपाई मौजूद रहे।

ट्रक की टक्कर से सिपाही की मौत
मुजफ्फरनगर। जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र में बीआइटी पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रक से कुचले जाने के कारण एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एआरटीओ बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक थाना मीरापुर क्षेत्र में बीआईटी कॉलेज चौकी के पास बीती देर रात एआरटीओ विनीत मिश्रा अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जब वे एक ट्रक को साइड में रुकवाकर कागजातों की जांच कर रहे थे, उसी समय पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। खड़े ट्रक ने आगे खडे सिपाही को कुचल दिया। इस हादसे में बुरी तरह घायल एआरटीओ के सिपाही जय सिंह निवासी गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र बाल-बाल बच गए। थाना मीरापुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया गया है। घटना से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।

चेयरमैन ने किया शुभारम्भ2 7 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा वार्ड नंबर १० साईं धाम मंदिर के सामने एक रिबोर के कार्य का शुभारंभ किया शुभारंभ के अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा यह रिबोर होने से आसपास के इलाके की जनता को बहुत राहत मिलेगी यहां के लोगों की बहुत दिनों से यह डिमांड चली आ रही थी जिसे आज पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा आने वाले कुछ समय में अपने शहर मुजफ्फरनगर को पानी की समस्या से पूरी तरह निजात दिलाना ही मेरी प्राथमिकता होगी इसके बाद पालिकाध्यक्ष भविष्य को प्रदूषण मुक्त करने एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ व्रहद व्रक्षा रोपण के कार्यक्रम के अंतर्गत कई जगह पौधे लगाए इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सभासद श्रीमती संगीता के पुत्र शिवम सभासद सचिन कुमार मोहम्मद याकूब नरेश कुमार जेई जलकर शरद गुप्ता इंस्पेक्टर उमाकांत लिपिक विकास कुमार एसके बिट्टू जल विभाग से संबंधित अन्य लोग एवं बहुत से वार्ड वासी उपस्थित रहे।

 

वृक्ष जीवन का अभिन्न अंग3 6 |
मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चलाई जा रही पूरे प्रदेश में २२ करोड़ वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों एवं स्कूलों द्वारा वृक्ष रोपित किये गये।
स्वच्छ प्रदेश हरा-भरा प्रदेश के लक्ष्य को लेकर चल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आज मुजफ्फरनगर विधानसभा में नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न एवं स्कूलों के साथ मिलकर कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद, रोटरी मिडटाउन, डी०ए०वी० कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दीप चंद ग्रेन चौम्बर, एस०डी० इंटर कॉलेज, परिवहन निगम आदि के सहयोग से नगर में गीता एन्कलेव ए२जेड रोड, लिंक रोड गांधी कॉलोनी, भोपा बाईपास रोडवेज बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। कपिल देव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में इतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने की शरीर के आहार क्योंकि वृक्षों से हमें जीवनदायी ऑक्सीजन प्राप्त होती है, पर्यावरण हरा-भरा होता है। इसलिए हमें संकल्प करना चाहिए कि बर्ष में एक बार अपने जन्मदिन अथवा विशेष अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और इसकी देखभाल भी हमें स्वयं कर सके। अगर इस प्रकार का संकल्प हम लोग करेंगे तो हमारा पर्यावरण प्रदूषणमुक्त रहेगा एवं हमें अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर डॉ. एम.के. बंसल, विजय शर्मा, कुंज बिहारी, एस.के. अग्रवाल, विशाल गर्ग, एस.के. यादव, ब्रिजेश, कमल गोयल, नरेश आदि उपस्थित रहे।

 

ईद के मद्देनजर ली बैठक4 7 |
मुज़फ्फरनगर । यूँ तो आने वाले दिनों में कई त्यौहार आने वाले हैं मगर सबसे पहले ईद आ रही है जिसके चलते शासन की मंशाओं के अनुरूप जनपद मु नगर में भी सभी त्यौहार आपसी भाई चारे एंव स्योहार्द पूर्ण मनाए जाने के कड़े निर्देशनो के अनुपालन में जिला पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी कोई भी कोताही नही बरतना चाहते है। जिसके चलते जनपद के हर थाने , शहर एंव ग्रामीण चौपालों एंव ग्राम प्रधानो के स्तर से सभी आम जन मानस को एक आवश्यक बैठक लेकर आपसी भाई चारा कायम रखने आपसी त्योहारों को मिलजुलकर मनाने आदि को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बीती देर शाम थाना सिविल लाईन प्रांगण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने थानाध्यक्ष सिविल लाईन समरपाल अत्रि एंव अधिनिस्थ पुलिस कर्मियो की एक बैठक की। जिसमे सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया की वह अभी से अपनी कमर कस लें आगामी दिनों में त्यौहार आने है जिसमे सबसे पहले ईद का त्यौहार आ रहा है जिसमे कड़ी चौकसी के साथ ही ततपरता पूर्ण कार्य करने , किसी भी तरह की घटना की सूचना पर तत्काल मोके पर पहुँचने के साथ ही घटना की जानकारी आलाधिकारियों को देने सहित पूर्ण ड्रेस में रहने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही साथ सभी पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया की वे अपने अपने क्षेत्रों में गस्त में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

 

बदमाशों को दबोचा
मुज़फ्फरनगर। जिले में गुरुवार रात के थाना मंसूरपुर क्षेत्र में पेट्रोल पम्प से बुलेरो में सवार व्यक्तियों ने तेल भरवाया तथा गाड़ी को लेकर वहाँ से भाग गए। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा बेगराजपुर के पास चौकिंग हेतु उक्त बुलेरो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उक्त गाड़ी में सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिसमें पुलिस बल बाल-बाल बचा। इसके बाद थाना मंसूरपुर पुलिस ने मौके से ०२ शातिर बदमाशों राजा उर्फ अरुण पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा ग्राम ऊन, थाना झिझाना जनपद शामली, दीपक शर्मा पुत्र कृष्णपाल शर्मा निवासी ग्राम खेडाभाऊ थाना झिझाना जनपद शामली को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के २ साथी असोनू उर्फ संजीव पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला ब्रहमनान ग्राम ऊन थाना झिझाना, जनपद शामली, अनुज उर्फ रणदीप पुत्र मांगेराम निवासी मोहल्ला देवी मंदिर ग्राम ऊन थाना झिझाना जनपद शामली मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इनके पास से १ तमंचा, २ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर,१ बुलेरो गाड़ी क्क १३ श्व ९३७७ बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त राजा उर्फ अरुण उपरोक्त पर जनपद शामली के थाना झिझाना के लगभग ६ केस (हत्या, गैंगेस्टर, इत्यादि) दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

 

वृक्षारोपण का कार्य – वृक्ष ही जीवन है7 4 |
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड तिरूपति सिलेंडर फैक्ट्री के सामने वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ल्यूक्स एल कामसोन संयुक्त सचिव, एसके वशिष्ठ उपसिचव भारत सरकार एवं मधुकर सिंह तकनीकी अधिकारी तथा योगेंद्र पाल सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे। बैंक के अध्यक्षा श्रीमती दिव्या गोयल तथा बैंक के संचालकगण द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया तथा सभा में उपस्थित सभी व्यक्तियों को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षोरापण को लेकर बहुत गम्भीर है क्योंकि निरंतर जल का स्तर घटता जा रहा है। अंत में बैंक के सचिव पंकज जैन द्वारा सभी का धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

25 हजार का इनामी दबोचा8 5 |
मुजफ्फरनगर। चैंकिंग के दौरान थाना भोपा से गैंगेस्टर, गौकशी, पुलिस मुठभेड के अभियोगों में वांछित व २५ हज़ार रुपए का ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना भोपा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना भोपा से गैंगेस्टर, गौकशी,पुलिस मुठभेड के अभियोगों में वांछित व २५ हज़ार रुपए का ईनामी अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर ग्राम रहमतनगर के जंगल में छिपा है, जो किसी घटना को अंजाम देने वाला है, मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर ग्राम रहमतनगर के जंगल में अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर को तलाश किया गया तो अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर व उसके ०२ साथी अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, ग्राम रहमतनगर के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में ’०१ शातिर वांछित व २५ हज़ार रुपए का ईनामी अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर निवासी ग्राम नन्हेडी थाना भोपा मु०नगर घायल हुआ । थाना भोपा पुलिस ने अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर उपरोक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर उपरोक्त के ०२ साथी अभियुक्त १.कय्यूम पुत्र इस्माईल निवासी ग्राम नन्हेडी थाना भोपा मु०नगर २.इरफान पुत्र हनीफ निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार मु०नगर मोके से भागने में सफल हो गए है, जिनकी गिरफ्तरी हेतु लगातार काम्बिंग जारी है मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त शाहनजर पुत्र नूर उपरोक्त व थाना भोपा पर तैनात आरक्षी अरुण घायल हो गये है। जिनको उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचे मय ०२ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा से २५ हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है।

 

शार्ट सर्किट से लगी गाड़ी में आग
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में कूकड़ा मंडी के सामने आज देर रात भाजपा नेता धर्मवीर बालियान की स्कॉर्पियो गाड़ी में शार्ट सर्किट से एसी का कंप्रेशर फटने के कारण भयंकर आग लग गई, जिसके कारण उनकी गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर बालियान आज देर रात कूकड़ा मंडी के पास स्थित अपने कार्यालय से स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर घर के लिए चले। इसी बीच अचानक शार्ट सर्किट के कारण स्कॉर्पियो के एसी का कंप्रेसर फट गया, जिसके कारण गाड़ी ने तुरंत आग पकड़ ली। धर्मवीर बालियान ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर जान बचाई। गाड़ी में आग लगने की सूचना तत्काल थाना नई मंडी पुलिस तथा दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

डीएम व विधायक नें किया वृक्षारोपण10 3 |
जानसठ। जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे , विधायक विक्रम सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ जानसठ सोमेंद्र कुमार नेगी नें जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत जानसठ देहात गढ़ी ग्राम पंचायत की भूमि पर सैकड़ों पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छ अभियान की तर्ज पर ही वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सागौन, पीपल, बेल, आंवला, अशोक आदि के सैकड़ों पेड लगाये गये ।

 

एन्टी करप्शन कमैटी ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारत छोडो अभियान की वर्षगांठ के अवसर पर ऑल इंडिया एन्टी करप्शन कमैटी ने रूड़की रोड पर स्थित सन्मति एकेडमी में वृक्षारोपण किया। कमैटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कई दर्जन फल एवं छायादार वृक्ष रोपित किये। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय सहायक महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने आज के दिन पूरे प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके अनुरूप कमैटी ने यह वृक्षारोपण कार्यक्रम कियां इस अवसर पर राजेंद्र जैन, संजय अग्रवाल, नितिन जैन, अमित, अरूण, विश्वदीप गोयल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

एंटी रोमियो की टीम ने सादी वर्दी में सड़कों पर उतरकर एन्टी रोमियो अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एंटी रोमियो की टीम ने सादी वर्दी में सड़कों पर उतरकर मजनुओं के खिलाफ अभियान चलाया।
एन्टी रोमोयो की इस टीम ने स्कूल कॉलेजों के गेट पर खड़े मनचलों और बाइक पर सवार तीन सवारी और बगैर हेलमेट के वाहन पर भी टीम ने शिंकजा कस्ते हुए अच्छा सबक सिखाया। एंटी रोमोइयो स्कॉयड की जिला इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा ने ऐसे युवको को कान पकड़वाकर गलती मनवाते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया। आपको बता दें कि आलाधिकारियों के निर्देश पर जनपद में एंटी रोमियो अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है जिसकी जानकारी देते हुए एंटी रोमियो जिला इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा ने बताया की एन्टी रोमियो स्कॉयड द्वारा आज स्कूलों के आस-पास सघन चौकिंग अभियान एन्टी रोमियो स्कॉयड द्वारा किया गया था। जिसमे स्कूल घूमने वाले संदिग्ध लोगो की तलाशी ली गई। उन्हें रोक कर कारण पूछा गया की यहां क्यों घूम रहे है। और संदिग्ध लोगो को हिदायत दी गई थी की स्कूल की छुट्टी के समय और शुरू होने के समय आस-पास न घूमे। कुछ लड़को के कान पकड़वाए गए थे और सख्त चेतावनी दी गई थी। अनावश्यक रूप से बाइक पर दो-दो तीन-तीन लड़के घूम रहे थे बिना हेलमेट लगाए। उन्हें हेलमेट लगाने की और तीन-तीन ना बैठने की चेतावनी दी गई है।

आधार कार्ड बनवाने आयी महिला को सिक्योरिटी गार्ड ने मारा थप्पड
पीडित महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर लगायी गुहार
मुजफ्फरनगर। सिक्योरिटी गार्ड की बात ना मानने पर तिलमिलाए गार्ड ने महिला को तमाचा जड़ दिया। उसके पति ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है। थाना सिविल लाईन क्षेत्र के आर्य समाज रोड़ पर स्थित सिडिकेंट बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने एक महिला की साथ गाली-गलौच करते हुए महिला को थप्पड़ जड़ दिया, जो महिला की आँख मे लगने से महिला की आँख में चोट भी लग गयी। बताया जा रहा है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आर्य समाज रोड़ पर सिंडिकेट बैंक में बघरा निवासी महिला अपने पति के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए आयी थी। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी कार्ड ने उन्हें बैंक में घुसने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी, जिस पर गार्ड ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा।
वहां मोजूद सिक्योरिटी गार्ड ने महिला से अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए महिला के मुंह पर तमाचा जड दिया, जिसके बाद तमाचा महिला की आँख पर लग गया ओर महिला की आँख लाल हो गई। महिला के पति ने थाना सिविल लाईन मे पहुंचकर एसएचओ व सीओ सिटी को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दे कर सिक्योरिटी गार्ड पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 4 =