Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बहुजन समाज पार्टी ने की स्कूल फीस व बिजली के बिल माफ करने की मांग

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम व महानगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी ने स्कूल फीस व बिजली के बिल माफ करने के संबंध में दिया एडीएमएफ आलोक कुमार को ज्ञापन दिया।

लॉक डाउन के कारण लोगों के व्यापार बिल्कुल ठप पड़े हैं और ऊपर से स्कूल की फीस और बिजली का बिल के मैसेज आ रहे हैं। इस बारे मे सरकार को सोचना चाहिए क्योंकि सीबीएसई स्कूलों में अमीर लोगों के साथ साथ गरीब लोगों के बच्चे भी पढ़ते हैं।

वह गरीब लोग अपना पेट काटकर अपने बच्चे के भविष्य के लिए पढ़ाई लिखाई कराते हैं। लॉक डाउन के कारण जब कोई कारोबार नहीं रहा तब मध्यम वर्ग के लोग फीस व बिजली का बिल कैसे दें?

हमारी मांग है सरकार से है कि पूरी तरह बिल व फीस माफ कर देनी चाहिए। वह प्रवासी मजदूर जो शहर दर शहर भटक रहे हैं उनकी मदद होनी चाहिए। उसके साथ-साथ कल रात एक्सीडेंट में ६ लोगों की मृत्यु हुई है।

इसपर बहुजन समाज पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी मुख्यमंत्री से मांग करती है कि उनके परिवारों को १०-१० लाख रुपए दिए जाएं।

ज्ञापन देने में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए सत्यप्रकाश,जियाउर्रहमान, चांद सिंह कश्यप,बृजेश, विकास कुमार, राजकुमार नगर अध्यक्ष खतौली अरशद सिद्दीकी, वसीम राणा शेरपुर मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =