Muzaffarnagar: विभिन्न विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल के द्वारा विकास खण्ड खतौली के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल के द्वारा विकास खण्ड खतौली के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय घासीपुरा मे पंजीकृत १७५ छात्रों के सापेक्ष ९२छात्र उपस्थित मिले। २ अध्यापिका बाल्यकाल अवकाश पर थी, छात्रों के शैक्षिक स्तर की जांच की गई जो सही पाई गई। प्राथमिक विद्यालय अभिपुरा में २ अध्यापक २ शिक्षामित्र उपस्थित मिले।
पंजीकृत ६४ छात्रों के सापेक्ष ५९ छात्र उपस्थित पाए गए। बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की गई जो सामान्य पाई गई। अध्यापकों द्वारा आधारशिला संदर्शिका का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। समर्सिबल खराब स्थिति में है इसे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर मैं ४६ बच्चों के सापेक्ष ३४ बच्चे उपस्थित मिले। सभी अध्यापक और शिक्षामित्र कक्षाओं में पढ़ाते पाए गए, बच्चों का शैक्षिक स्तर सामान्य पाया गया। कंपोजिट ग्रांट को अति शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक विद्यालय मनव्वरपुर कला में ४३ छात्रों के सापेक्ष २३ उपस्थित मिले। इंचार्ज अध्यापिका बबीता बाल्यकाल अवकाश पर है ऋषि पाल शिक्षामित्र अवकाश पर पाए गए परंतु उनका अवकाश का आवेदन ऑनलाइन नहीं है। विद्यालय में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय फहीमपुर कला मैं ८१ छात्रों के सापेक्ष ६३ बच्चे उपस्थित मिले। ममता सहायक अध्यापक सीसीएल अवकाश पर हैं और शालिनी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रसूति अवकाश पर है, बच्चों का शैक्षिक स्तर सामान्य पाया गया।
कक्षा की दीवारों पर अच्छे टीएलएम लगाए गए हैं। कंपोजिट ग्रांट का व्यय करने के निर्देश दिए हैं।प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर नंबर १ में पंजीकृत २०३ छात्रों के सापेक्ष १३४ बच्चे उपस्थित मिले। रजनी सहायक अध्यापिका सीसीएल अवकाश पर है। बच्चों का शैक्षिक स्तर सही पाया गया।
अध्यापकों को और अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए हैं। आज सभी स्कूलों में मिड डे मील मे तहरी का वितरण किया गया।

